Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

क्या वह सचिन तेंदुलकर बनेगा या फिर विनोद कांबली? कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्यों कहा ऐसा




क्या वह सचिन तेंदुलकर बनेगा या फिर विनोद कांबली? कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्यों कहा ऐसा


पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की सराहना की है। उन्होंने वैभव को सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह दी है।






कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही बड़ी बात


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय विश्व क्रिकेट में छाए हुए हैं। उनका तूफानी अंदाज हर किसी को भा रहा है। हर कोई उनको टीम इंडिया में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलते हुए देखना चाहता है। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी वैभव की तारीफ की है, लेकिन अपने बयान से एक सवाल भी छोड़ दिया है।


कपिल ने कहा है कि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और ऐसे में उन्हें अभी सिर्फ क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देखना होगा कि वैभव सचिन तेंदुलकर बनते हैं या फिर विनोद कांबली। इन दोनों ही बल्लेबाजों को बचपन से काफी प्रतिभाशाली माना जाता था। हालांकि, सचिन क्रिकेट की दुनिया में आगे निकल गए और कांबली पीछे रह गए। इस समय कांबली की स्थिति काफी खराब है और इसका कारण शराब को बताया जाता है।


अभी समय है

कपिल ने कहा कि अभी वैभव के पास काफी समय है। कपिल ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में कहा, "उनके पास अभी काफी समय है। वह भारतीय टीम का हिस्सा हैं और उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं। मुझे लगता है कि सभी एक्शन पसंद करते हैं। उम्रदराज लोग हों या युवा, सभी वैभव जिस तरह से चौके-छक्के मारते हैं वो देखना चाहते हैं। उनको अभी समय की जरूरत है। उनके पास प्रतिभा की कमी नहीं है।"



क्रिकेट पर देना चाहिए ध्यान

कपिल ने कहा कि वैभव को इस समय सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, "इस समय उन्हें सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए किसी और चीज पर नहीं। 15 साल की उम्र में उनके पास सोचने के लिए सिर्फ क्रिकेट होना चाहिए। जब वह 18-19 साल के होंगे जब काफी सारी चीजें सामने आएंगी, पार्टियां होंगी और भी तरह के अलग-अलग व्यवधान आएंगे। वह सचिन बनेंगे या कांबली? इस समय यह कहना काफी मुश्किल है।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]