भोपाल में मुस्लिम ज्वाइंट एक्शन कमेटी, मध्यप्रदेश का गठन; सियासी हिस्सेदारी, तालीम और कानूनी जागरूकता पर एकजुट हुए समाजों के जिम्मेदार
सदभावना न्यूज़ भोपाल ब्यूरो
भोपाल, मुस्लिम समाजों की सियासी हिस्सेदारी, तालीम, कानूनी जागरूकता और सामाजिक समस्याओं के समाधान को लेकर भोपाल में एक अहम संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुस्लिम समाजों के अध्यक्षों, जिम्मेदारों और बुद्धिजीवियों ने शिरकत की। इस दौरान सभी मुस्लिम समाजों के जिम्मेदारों की सहमति से मुस्लिम ज्वाइंट एक्शन कमेटी, मध्यप्रदेश का गठन किया गया, ताकि समाजों की समस्याओं को साझा मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए संगठित प्रयास किए जा सकें।
जाहिद मंसूरी ने सियासी हिस्सेदारी और नौजवानों की क़ियादत पर दिया ज़ोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी जाहिद मंसूरी ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए आपसी इत्तेहाद, तालीम और सियासी
हिस्सेदारी बेहद जरूरी है। समाजों को अपने जायज हकूक हासिल करने के लिए एकजुट होकर
आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं को केवल बैठकों तक सीमित रखने
के बजाय उनके समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाकर जमीनी स्तर पर काम करना होगा। उन्होंने नौजवानों को सामाजिक और
सियासी गतिविधियों में आगे लाने तथा समाज के लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के
प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजों को ऐसी सशक्त नुमाइंदगी की
जरूरत है, जो उनकी समस्याओं को जिम्मेदार संस्थाओं और सरकार तक प्रभावी तरीके
से पहुंचा सके।





Post A Comment
No comments :