Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

BCCI ने अचानक बदला WPL मैचों का वेन्यू, मुंबई के वानखेड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी; ICC है वजह




BCCI ने अचानक बदला WPL मैचों का वेन्यू, मुंबई के वानखेड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी; ICC है वजह

बीसीसीआई ने आईसीसी के कहने पर विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के वेन्यू में बदलाव किया है। अब मुंबई चरण के सभी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।






बीसीसीआई ने अचानक बदला वेन्यू



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के वेन्यू को लेकर अचानक बदलाव किया है। बीसीसीआई ने यह बदलाव आईसीसी के कहने के बाद किया है। पहले जो मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने थे वह अब मुंबई के ही वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।


बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। जो मैच अब वानखेड़े स्टेडियम में होंगे उसमें डब्ल्यूपीएल के एलिमिनेटर और फाइनल मैच भी शामिल है। हालांकि, तारीखों और मैचों में बदलाव नहीं हुआ है।
इस कारण लिया फैसला

आईसीसी ने बीसीसीआई से इसकी अपील की थी क्योंकि सीसीआई स्थित ब्रेबोर्न स्टेडियम को पहली विमंस चैंपियंस ट्रॉफी की भी मेजबानी करनी है जिसकी शुरुआत 14 फरवरी से हो रही है। ऐसे में डब्ल्यूपीएल के फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत के बीच जो अंतर आ रहा है वो काफी कम है ऐसे में पिचों को रिकवर करने का समय नहीं मिल पाएगा। इसी के चलते मैचों को वानखेड़े शिफ्ट किया गया है।



मुंबई चरण में होंगे 11 मैच

डब्ल्यूपीएल के अगले सीजन की शुरुआत 14 जनवरी से वडोदरा से हो रही है। इस सीजन के मुंबई चरण में कुल 11 मैच होंगे और इस चरण की शुरुआत 26 जनवरी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मैच से होगी। तीन फरवरी को मुंबई चरण का अंत हो जाएगा। पांच फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में एलिमिनेटर और सात फरवरी को फाइनल खेला जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]