Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo का 8,100 mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, 8GB तक RAM और 50MP कैमरा भी

Vivo का 8,100 mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, 8GB तक RAM और 50MP कैमरा भी


वीवो ने ग्लोबल मार्केट में Vivo Y500 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 8,100mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और 8GB तक रैम मिलती है। ...और पढ़ें








Vivo का 8,100 mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, 8GB तक RAM और 50MP कैमरा भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने पिछले साल सितंबर में Vivo Y500 5G को चीन में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस फोन का एक 4G वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया है लेकिन इस डिवाइस को अभी के लिए कुछ ग्लोबल मार्केट में ही पेश किया गया है। नए वाले Vivo Y500 4G में इसके 5G वेरिएंट के मुकाबले थोड़ी छोटी बैटरी मिल रही है।


साथ ही Vivo Y500 4G में गोल रियर कैमरा मॉड्यूल की जगह रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है। इस नए वाले हैंडसेट में न सिर्फ ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर मिल रहा है बल्कि 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज भी मिल रही है। डिवाइस दो कलर ऑप्शन में आया है। चलिए पहले इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में जानते हैं...


Vivo Y500 4G की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Vivo Y500 4G के बेस वेरिएंट की कीमत PKR 99,999 यानी लगभग 34,000 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। जबकि फोन के 256GB स्टोरेज और बेस मॉडल जितनी ही RAM वाले मॉडल की कीमत PKR 1,09,999 यानी लगभग 38,000 रुपये है। डिवाइस पाकिस्तान के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन मिडनाइट ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर में आता है।

Vivo Y500 4G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिवाइस में Q10+ ल्यूमिनसेंट मटीरियल और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट मिल रहा है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP69 रेटिंग मिल रही है।


फोन को पावर देने के लिए इसमें 6nm ऑक्टा-कोर Unisoc T7300 चिपसेट मिल रहा है, जिसमें 2.0GHz पर चलने वाले 6 एफिशिएंसी कोर और 2.2GHz की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो परफॉर्मेंस कोर मिल रहे हैं। डिवाइस में OriginOS 6 के साथ Android 16 मिल रहा है।


इसके अलावा फोन में 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज भी मिल रही है। डिवाइस में थर्मल मैनेजमेंट के लिएवेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन भी मिल रहा है, जो 4,300 वर्ग mm का हीट डिसिपेशन एरिया कवर करता है।
Vivo Y500 4G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही फोन में पीछे f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी मिल रहा है। डिवाइस में LED फ्लैश भी दी गई है।


जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 8,100mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]