Realme का 8,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन हुआ और सस्ता, 8GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर

Realme 16T 5G की कीमत 1 जुलाई से कम हो गई है, जिससे यह फोन अब 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह 5G स्मार्टफोन 8,000mAh की बड़ी बैटरी, Medi ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से एक बड़ी बैटरी वाला 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो Realme 16T 5G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जिसकी कीमतों में कंपनी ने बदलाव की घोषणा की है। जी हां, कंपनी ने इस फोन की कीमत 1 जुलाई से कम कर दी है। ये फोन अब Flipkart, मेनलाइन स्टोर और realme.com पर सिर्फ 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है जिसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं। चलिए पहले फोन की नई कीमतों पर नजर डालते हैं...
Realme 16T 5G की नई कीमतें और ऑफर
Realme 16T 5G पर मिल रहा ये जबरदस्त ऑफर 15 जुलाई तक मिलेगा। चलिए फोन के अलग-अलग वैरिएंट्स की कीमतों के बारे में विस्तार से जानते हैं...
वैसे तो 6GB/128GB वैरिएंट की MRP 29,999 रुपये है। हालांकि अभी 2,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट और 2,000 रुपये के क्रेडिट कार्ड ऑफर के साथ, इसकी कीमत कम होकर 25,999 रुपये हो गई है।
फोन के 8GB/128GB वैरिएंट की MRP 31,999 रुपये है और इन्हीं ऑफर्स के साथ इसकी कीमत भी घटकर 27,999 रुपये हो गई है। जबकि 8GB/256GB वैरिएंट की MRP 34,999 रुपये है और ऑफर लगाने के बाद इसकी कीमत 30,999 रुपये हो जाती है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Realme 16T 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.81-इंच का LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही डिवाइस में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में 6nm प्रोसेस पर बेस्ड MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है।
Realme 16T 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 2MP का मोनो लेंस मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 16MP का कैमरा है। डिवाइस के रियर कैमरा मॉड्यूल में एक 'सेल्फी मिरर' भी है, जिसके बारे में Realme का कहना है कि इससे आप प्राइमरी कैमरे का यूज करके सेल्फी ले सकते हैं।
फोन में सबसे खास इसकी 8,000mAh की बैटरी है, जो 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही फोन में Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 मिल रहा है। फोन में पानी और धूल से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :