Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Huawei के तीन नए फ्लैगशिप 5G फोन इस दिन आएंगे, 200MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी भी

Huawei के तीन नए फ्लैगशिप 5G फोन इस दिन आएंगे, 200MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी भी


Huawei अपनी नई फ्लैगशिप Pura 90 सीरीज के तीन 5G फोन 14 जुलाई को कुआलालंपुर में लॉन्च करेगा। इनमें 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी और Kirin 9030S चिपसेट जैस ...और पढ़ें








Huawei के तीन नए फ्लैगशिप 5G फोन इस दिन आएंगे, 200MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei जल्द ही अपने तीन नए फ्लैगशिप 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है ये नए डिवाइस अगले हफ्ते 14 जुलाई को लॉन्च होंगे। कंपनी मलेशिया के कुआलालंपुर में 'Now is Your Moment' थीम वाले एक फ्लैगशिप लॉन्च इवेंट के दौरान इस नए फोन्स को पेश करेगी। इस इवेंट में कंपनी पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में Pura 90 सीरीज के स्मार्टफोन पेश कर करेगी।


बता दें कि Pura 90 लाइनअप को सबसे पहले इस साल की शुरुआत में चीन में पेश किया गया था, जिसमें स्टैंडर्ड Pura 90, Pura 90 Pro और Pura 90 Pro Max मॉडल शामिल था। अब ये मॉडल इंटरनेशनल मार्केट में भी आ रहे हैं। चलिए पहले इनके संभावित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...


Huawei Pura 90 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले बात करें स्टैंडर्ड मॉडल की तो Pura 90 में 6.84-इंच का 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही इस मॉडल में 6,500mAh की बैटरी और 6.9mm पतला स्लिम डिजाइन मिल सकता है। फोन का वजन भी सिर्फ 203 ग्राम हो सकता है।



सीरीज के Pura 90 Pro में कैमरा ज्यादा बेहतर हो सकता है। प्रो मॉडल में 6.6-इंच का डिस्प्ले, f/1.4 से f/4.0 तक के वेरिएबल अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12.5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। साथ ही फोन में 4x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है।




सीरीज के सबसे टॉप डिवाइस यानी Pura 90 Pro Max में तो 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले और ज्यादा एडवांस्ड कैमरा मिल सकता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 40MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है।


डिवाइस में 4x ऑप्टिकल जूम और 8x तक ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम सपोर्ट भी मिल सकता है। कंपनी का कहना है कि खास तौर पर डिजाइन किए गए प्रिज्म स्ट्रक्चर की वजह से इस फोन का टेलीफोटो सिस्टम दूसरे फ्लैगशिप फोन के मुकाबले कहीं ज्यादा लाइट कैप्चर कर पाएगा।
दमदार चिपसेट और 100x तक डिजिटल जूम भी

सीरीज के दोनों प्रो मॉडल में नया Kirin 9030S चिपसेट देखने को मिल सकता है, जो AI-बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग में काफी अच्छी परफॉर्मेंस देगा। साथ ही इन मॉडल्स में 6,000mAh की बैटरी और बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए Kunlun ग्लास प्रोटेक्शन भी मिलेगी।


दोनों मॉडल में टॉप कैमरे के लिए 4x ऑप्टिकल जूम और 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट भी मिलेगा। साथ ही डिवाइस में 13MP का फ्रंट-कैमरा भी मिलेगा। सभी डिवाइस HarmonyOS 6.1 पर चलेंगे और इनमें AI-पावर्ड फोटोग्राफी टूल्स भी मिलेंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]