Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

22 हजार की रेंज में आएंगे OnePlus के नए फोन, मिलेगी 8,000mAh तक की बैटरी और 144Hz डिस्प्ले भी

22 हजार की रेंज में आएंगे OnePlus के नए फोन, मिलेगी 8,000mAh तक की बैटरी और 144Hz डिस्प्ले भी


OnePlus ने चीन में अपने अपकमिंग परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन, OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro के लिए ऑफिशियली प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं। ...और पढ़ें








OnePlus Turbo 6X सीरीज के फीचर्स सामने आए।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro के जल्द ही चीन में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। लॉन्च इवेंट के इंतजार के बीच, वनप्लस ने Weibo पर नए टीजर्स पोस्ट किए हैं जो इन फोन्स की बैटरी, चिपसेट और डिस्प्ले डिटेल्स का खुलासा करते हैं। वनप्लस ने इस लाइनअप के लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया है। स्टोर लिस्टिंग से अपकमिंग OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro के कलर ऑप्शन्स, रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की पुष्टि होती है। ये कंफर्म हो गया है कि ये फोन MediaTek Dimensity चिपसेट्स के साथ आएंगे।
OnePlus Turbo 6X सीरीज के कलर वेरिएंट्स, रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का खुलासा

OnePlus चीन के प्रेसिडेंट Li Jie और वनप्लस दोनों ने वीबो पर घोषणा की कि OnePlus Turbo 6X Pro में 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 1.5K रेजोल्यूशन वाला सैमसंग डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Super Edition चिपसेट मिलने की पुष्टि हुई है। वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए ये फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आएगा।



दूसरी ओर, वनिला मॉडल यानी OnePlus Turbo 6X में 7,000mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 7300 Super चिपसेट दिए जाने का टीजर सामने आया है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में फ्लिकर-फ्री आई-केयर सर्टिफिकेशन के साथ 144Hz का LCD पैनल मिलेगा। साथ ही, ये फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी ऑफर करेगा।

दोनों ही फोन्स एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आएंगे। चीन में OnePlus Turbo 6X लाइनअप की कीमत CNY 1,500 (लगभग 22,000 रुपये) के प्राइस रेंज में रहने की पुष्टि की गई है।

इसके अलावा, कंपनी ने चीन में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस अपकमिंग सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन एक्सेप्ट करना शुरू कर दिया है। वनिला OnePlus Turbo 6X को 'वन इन अ मिलियन', 'स्टारी ब्लैक' और 'थ्रेडिंग ऑन क्लाउड्स' (चाइनीज से ट्रांसलेटेड) कलर्स में लिस्ट किया गया है। वहीं, OnePlus Turbo 6X Pro मॉडल 'ब्लैक प्रेंसिंग हॉर्स' और 'हार्ट्स डिजायर ऑरेंज' शेड्स में उपलब्ध है।


ये पेयर 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे।

इससे पहले, ली जी ने कंफर्म किया था कि OnePlus Turbo 6X सीरीज चीन में 18 जून से पहले लॉन्च होगी। रूमर्स की मानें तो OnePlus Turbo 6X में 6.72-इंच का पैनल और एक डुअल रियर कैमरा यूनिट मिल सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल होगा। सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही, ये 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]