Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite की सेल डेट आई सामने, 50 मेगापिक्सल कैमरा से हैं लैस

OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite की सेल डेट आई सामने, 50 मेगापिक्सल कैमरा से हैं लैस

OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन की लॉन्च और सेल डेट्स सामने आ गई हैं। दोनों स्मार्टफोन 7 मई को लॉन्च होने हैं। ...और पढ़ें



 OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lit स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इनकी सेल डेट से पर्दा उठा दिया है। वनप्लस के दोनों स्मार्टफोन भारत में अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। OnePlus Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7000 सीरीज प्रोसेसर और 7,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। OnePlus Nord CE 6 स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा।
OnePlus Nord CE 6 सीरीज की सेल

OnePlus Nord CE 6 स्मार्टफोन की पहली सेल 8 मई को होगी। वहीं, OnePlus Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन 12 मई को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इन दोनों स्मार्टफोन को Amazon India और OnePlus India के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन 7 मई को लॉन्च होंगे। कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि नोर्ड सीई 6 स्मार्टफोन Fresh Blue, Lunar Pearl, और Pitch Black कलर में आएगा। वहीं सीई 6 लाइट स्मार्टफोन Vivid Mint और Hyper Black कलर ऑप्शन में आएगा। दोनों ही स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।




OnePlus Nord CE 6 स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 8,000mAh की बैटरी के साथ होगा। Nord CE 6 Lite की बात करें तो यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी के साथ लाया जाएगा।


OnePlus Nord CE 6 स्मार्टफोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आएगा। इसके साथ ही यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ लॉन्च होगा। वनप्लस के इस फोन में डुअल स्पीकर सेटअप और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कीमत की बात करें कंपनी ने टीज कर बताया है कि यह 20 हजार से 25 हजार रुपये के बीच में लाया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]