Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo के 6,500 mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल कल से, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी




Vivo के 6,500 mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल कल से, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी


वीवो T5 लाइट 5G की पहली सेल 22 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें 6.74-इंच 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 चिपसेट और 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स हैं। ...और पढ़ें








Vivo के 6,500 mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल कल से, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने हाल ही में अपना लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने Vivo T5 Lite 5G के नाम से पेश किया है। वहीं, कल यानी 22 जुलाई से इस फोन की पहली सेल शुरू होने जा रही है। इस फोन में 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।


डिवाइस में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। कंपनी का दावा है कि ये फोन इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा ब्राइटनेस ऑफर कर रहा है। इतना ही नहीं फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा भी मिल रहा है और ये फोन Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है।

डिवाइस में 6GB तक RAM और 6GB वर्चुअल RAM मिलती है। इसकी बॉडी मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स के हिसाब से बनी है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत जान लें...

Vivo T5 Lite 5G कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत सिर्फ 19,999 रुपये है। जबकि 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये और टॉप-एंड 6GB + 256GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। डिवाइस को आप 'ट्वाइलाइट शैडो' और 'वेव ब्लू' कलर में खरीद सकते हैं। फोन की सेल कल 22 जुलाई से Flipkart, Vivo इंडिया ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर पर शुरू होगी।



Vivo T5 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर और Arm Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है। इसके साथ ही डिवाइस में 4GB / 6GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है।
Vivo T5 Lite 5G के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का रियर कैमरा, 0.08MP सेकेंडरी सेंसर मिल रहा है। साथ ही फोन में LED फ्लैश के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, स्पीकर, धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिल रही है। इसके अलावा फोन में 6500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]