Redmi का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 7-इंच की बड़ी डिस्प्ले भी

Redmi Note 17 जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है, जिसमें 8,000mAh की दमदार बैटरी और स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी जल्द ही भारत में Redmi Note 17 लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी से पता चलता है कि ये डिवाइस अगले महीने ही लॉन्च हो सकता है। इतना ही नहीं इस डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है।
साथ ही स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में डुअल-कैमरा सेटअप और 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी देखने को मिल सकती है। इस डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिल सकता है। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं...
Redmi Note 17 की संभावित लॉन्च डेट
टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक Redmi Note 17 भारत में 6 अगस्त, 2026 को लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि यह डिवाइस की सेल 11 अगस्त से शुरू हो सकती है।
Redmi Note 17 की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Note 17 की कीमत लगभग 35 हजार रुपये से शुरू हो सकती है, लेकिन यह सिर्फ एक अनुमान है और इसकी जानकारी प्रोडक्ट लॉन्च के वक्त ही मिल सकती है। बैंक और कार्ड ऑफर के बेस पर कीमतें अलग हो सकती हैं।
Redmi Note 17 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 17 में 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ 7-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही फोन में तेज धूप में 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इसके अलावा फोन में सामने की तरफ Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिल सकती है।
स्मार्टफोन में प्लास्टिक बॉडी फ्रेम मिल सकता है और धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है। डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज भी मिल सकती है।
Redmi Note 17 के संभावित कैमरा स्पेक्स
कैमरे की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। डिवाइस में सामने की तरफ फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :