Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Pandya Store एक्टर Rohit Chandel ने कुबूली नाबालिक का पीछा करने की बात, कोर्ट ने भेजा जेल

Pandya Store एक्टर Rohit Chandel ने कुबूली नाबालिक का पीछा करने की बात, कोर्ट ने भेजा जेल

टेलीविजन एक्टर रोहित चंदेल को 16 साल की नाबालिग को-एक्टर का पीछा करने और परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत ...और पढ़ें










एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने टेलीविजन एक्टर रोहित चंदेल (Rohit Chandel) को 16 साल की नाबालिक का पीछा करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। उन पर एक 16 साल की को-एक्टर ने पीछा करने, परेशान करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच

'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' और 'पांड्या स्टोर' जैसे शो में अपने किरदारों के लिए मशहूर इस एक्टर को 10 जुलाई को हिरासत में लिया गया था। नाबालिग की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने उनके खिलाफ 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ़्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज' (POCSO) एक्ट और 'भारतीय न्याय संहिता' (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, घाटकोपर पुलिस के सीनियर PI विट्ठल लक्ष्मण आरडेकर ने कहा,'उसे गिरफ्तार करके कोर्ट ले जाया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। वह लड़की का पीछा कर रहा था और अभी ज्यूडिशियल कस्टडी में है।


नाबालिक ने क्या लगाए आरोप

'यह कोर्ट पर निर्भर करता है कि उसे कितने समय तक कस्टडी में रखा जाएगा। रोहित ने इससे इनकार नहीं किया। उसने माना कि वह उससे मिलने जाता था। लड़की नाबालिग है और उनके साथ काम कर चुकी है। लड़की ने कहा कि वह उस पर दबाव डाल रहा था। वह दहिसर में रहता है और घाटकोपर आता-जाता था। लड़की के ब्लॉक करने के बावजूद वह उसे फोन करता था।'

लड़की ने आरोप लगाया की रोहित लगातार उसके मना करने और ब्लॉक करने के बावजूद उसे कई दूसरे नंबरों से कॉल कर रहे थे।



उन्होंने यह भी दावा किया कि 5 जुलाई को उन्होंने कथित तौर पर उनकी घर की बिल्डिंग के नीचे रोका, उनका पीछा किया, झगड़ा किया, उन्हें अपशब्द कहे और मारपीट भी की।

रोहित चंदेल पर पॉस्को एक्टर और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 के तहत पीछा करने (स्टॉकिंग) और धारा 115(2) के तहत जान-बूझकर चोट पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]