अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे UPI पेमेंट! फ्लाइट और अंडरग्राउंड टनल में भी चलेगा नया फीचर

एनपीसीआई जल्द ही यूपीआई यूजर्स के लिए बिना इंटरनेट कनेक्शन के पेमेंट करने की सुविधा ला रहा है, जो एनएफसी टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत में डिजिटल पेमेंट को और बेहतर बनाने की दिशा में जल्द ही एक और बड़ा कदम उठाया जा सकता है। जी हां, हालिया रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि UPI यूजर्स जल्द ही बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पेमेंट कर सकेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर किसी दूसरे डिवाइस या मर्चेंट के पॉइंट-ऑफ-सेल टर्मिनल पर बिना इंटरनेट के पेमेंट कर पाएंगे।
कैसे काम करेगा ये नया फीचर?
ऐसा कहा जा रहा है कि ये नया सिस्टम Near Field Communication यानी NFC टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। NFC एक शॉर्ट-रेंज वायरलेस टेक्नोलॉजी है, जो बेहद कम दूरी पर फास्ट और सेफ तरीके से डेटा ट्रांसफर करती है। इस सुविधा के जरिए किए जाने वाले ऑफलाइन UPI ट्रांजैक्शन की मैक्सिमम लिमिट 2,000 रुपये तक हो सकती है।
पहले वॉलेट में करने होंगे पैसे ऐड
हालांकि इस फीचर का यूज करने के लिए यूजर्स को पहले इंटरनेट के जरिए UPI Lite डिजिटल वॉलेट में पैसे ऐड करने होंगे। इसके बाद, जहां इंटरनेट सर्विस उपलब्ध नहीं होगी, वहां NFC सपोर्ट वाले PoS टर्मिनल पर सिर्फ डिवाइस को टैप करके पेमेंट आसानी से किया जा सकेगा। खास बात ये है कि इस दौरान UPI PIN डालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि NPCI इस साल से देश में PoS डिवाइस बनाने वाली कंपनियों को सर्टिफिकेशन करना शुरू कर सकता है, ताकि वे इस नए ऑफलाइन UPI सिस्टम को सपोर्ट कर सकें।
अभी भी हैं ऑफलाइन UPI के ऑप्शन
हालांकि आपको बता दें कि बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का कॉन्सेप्ट कोई नया नहीं है। अभी भी आप *99# और UPI 123Pay जैसी सर्विस का यूज करके बिना मोबाइल डेटा के भी पेमेंट कर सकते हैं। *99# सर्विस USSD टेक्नोलॉजी पर काम करती है और किसी भी GSM फोन पर यूज की जा सकती है। इसमें यूजर को *99# डायल करके बैंक सेलेक्ट करना होता है।
इसके बाद फिर Send Money ऑप्शन के जरिए UPI ID या मोबाइल नंबर एंटर कर पेमेंट किया जा सकता है। इस माध्यम से एक बार में मैक्सिमम 5,000 रुपये तक भेजे जा सकते हैं। दूसरी तरफ UPI 123Pay खास तौर पर फीचर फोन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :