Vivo का 5,500mAh बैटरी वाला किफायती फोन लॉन्च, AI फीचर्स के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

वीवो ने भारत में अपना नया बजट फोन Vivo T5e लॉन्च किया है, जिसमें 5,500mAh बैटरी, AI फीचर्स और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलती है। यह फोन 13,999 रुपय ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने भारत में अपना एक और नया बजट फोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने अपनी T-सीरीज के तहत पेश किया है। कंपनी ने इस नए डिवाइस को Vivo T5e के नाम से पेश किया है। इस डिवाइस का मकसद ज्यादा पैसे खर्च किए बिना अच्छा बैटरी बैकअप, मजबूत डिजाइन और AI-पावर्ड सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देना है।
इस फोन में 5,500mAh की बैटरी, Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6, IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिल रही है। साथ ही फोन में AI क्रिएशन, AI कटआउट और Vivo DocMaster जैसे कई AI फीचर्स भी मिल रहे हैं।
डिवाइस यह शैडो ग्रे और एयरो ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन को आप Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट, Flipkart और देश भर के ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं। चलिए पहले डिवाइस की कीमत जान लेते हैं...
Vivo T5e की कीमत और ऑफर
कीमत की बात करें तो Vivo T5e के 4GB + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। ये स्मार्टफोन पहले से ही Vivo के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Vivo T5e के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस नए फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें UNISOC T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में 4GB तक RAM और 4GB तक एक्सटेंडेड RAM का सपोर्ट भी मिल रहा है, यानी फोन में आपको 8GB तक RAM भी मिल जाएगी।
Vivo T5e के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP का रियर कैमरा मिल रहा है, जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल रहा है। डिवाइस Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 से लैस है और इसमें टेक्स्ट जनरेशन के लिए AI क्रिएशन, डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट के लिए Vivo DocMaster और इमेज एडिटिंग के लिए AI कटआउट जैसे AI-पावर्ड फीचर्स भी मिल रहे हैं।
इस फोन की एक खासियत इसकी 5,500mAh की बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बैटरी हेल्थ प्रोटेक्शन सपोर्ट के साथ आती है। Vivo का दावा है कि ये फोन चार साल तक परफॉर्मेंस बनाए रख सकता है।
इसके अलावा डिवाइस में IP64-रेटेड डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, वेट-हैंड टच सपोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :