Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

OnePlus का 9,000 mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप 5G फोन जल्द आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 200MP कैमरा भी

OnePlus का 9,000 mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप 5G फोन जल्द आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 200MP कैमरा भी

OnePlus 16 अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है, जिसमें 9,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो चिपसेट मिल सकता है। ...और पढ़ें







OnePlus का 9,000 mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप 5G फोन जल्द आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 200MP कैमरा भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस जल्द ही अपने मौजूदा OnePlus 15 का सक्सेसर लेकर आ रहा है जिसे कंपनी OnePlus 16 के नाम से पेश करने वाली है। इस डिवाइस को कंपनी साल के आखिर में लॉन्च कर सकती है। हालांकि ब्रांड ने अभी तक इसे लेकर कोई जानकारी कन्फर्म नहीं की है, लेकिन पहले कहा जा रहा था कि ये हैंडसेट आम तौर पर होने वाली लॉन्चिंग से पहले, शायद सितंबर में आ सकता है।


हालांकि अब एक टिपस्टर का कहना है कि OnePlus शायद अक्टूबर में इस नए फोन को लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स में इसके कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आए है, जिसमें 6.78-इंच की फ्लैट डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 इलीट Gen 6 Pro चिप मिल सकता है। चलिए जानते हैं कि इस अपकमिंग डिवाइस में क्या क्या खास मिल सकता है...

OnePlus 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर OnePlus 16 के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप के बारे में नई डिटेल्स शेयर की हैं। पोस्ट में बताया गया है कि कंपनी शायद अपने नेक्स्ट GEN फ्लैगशिप फोन में कोई बड़ा विज़ुअल चेंज नहीं करेगी। इसके बजाय, यह मौजूदा OnePlus 15 की डिजाइन लैंग्वेज पर ही बेस्ड हो सकता है।



OnePlus 15 में पहली बार मिले कॉम्पैक्ट स्क्वेयर-शेप्ड कैमरा आइलैंड को ही इस बार भी यूज किया जा सकता है। हालांकि कैमरा स्पेसिफिकेशन्स अभी हाईड हैं, लेकिन पिछली रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हैंडसेट को 3x ऑप्टिकल जूम वाले 200-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ टेस्ट किया जा रहा है। फोन में एक डेडिकेटेड AI बटन भी मिल सकता है।
मिलेगा सबसे तगड़ा प्रोसेसर

इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में Qualcomm का सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। इस प्रोसेसर के इस साल के आखिर में कई Android फ्लैगशिप को पावर देने की भी उम्मीद है, जिसमें iQOO 16 भी शामिल हो सकता है। OnePlus 16 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है।


टिपस्टर ने ये भी दावा किया कि OnePlus 16 को अभी अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। यह उसी टिपस्टर की पिछली रिपोर्ट के उलट है, जिसमें बताया गया था कि OnePlus 16 और iQOO 16 दोनों सितंबर में पेश किए जा सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]