Mandakini का वो गाना, जो बना पहाड़ों की 'पहचान', दिल को सुकून देता है पुराना लव सॉन्ग

वेटरन एक्ट्रेस मंदाकिनी का एक लोकप्रिय गीत ऐसा भी रहा है, जो पहाड़ों की पहचान बना था। ...और पढ़ें
-1785128649576_v.webp)
मंदाकिनी का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
अभिनेत्री मंदाकिनी का लव सॉन्ग है कल्ट
खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया था गाना
41 सालों से बना हुआ है फैंस का फेवरेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मंदाकिनी हिंदी सिनेमा की वह खूबसूरत अदाकारा रहीं, जो अपने जमने में सबसे ज्यादा ब्यूटीफुल और फिल्ममेकर्स की बतौर एक्ट्रेस पहली पसंद मानी जाती थीं। मंदाकिनी (Mandakini) के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली रही, जिसमें वह अभिनेता राजीव कपूर संग नजर आई थीं।
राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) एक लव स्टोरी ड्रामा फिल्म थी, जिसके सारे गाने अपने आप में कल्ट रहे। लेकिन एक गीत ऐसा भी रहा, जो पहाड़ों की पहचान माना जाता है। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गीत के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
मंदाकिनी का कल्ट लव सॉन्ग
निर्देशक राज कपूर के फिल्ममेकिंग करियर की सबसे बेहतरीन मूवीज की जब भी बात की जाएगी तो उसमें राम तेरी गंगा मैली का नाम जरूर शामिल होगा। साल 1985 में रिलीज होने वाली इस मूवी में मंदाकिनी पर एक गीत फिल्माया गया था, जो खूबसूरत वादियों और झरनों के बीच रहा। इस गाने के बोल थे- हुस्न पहाड़ों का... (Husn Pahadon Ka)।
-1785129576808.jpg)
जी हां आज 41 साल बाद भी मंदाकिनी का हुस्न पहाड़ों का गाना खूब सुना जाता है। और एक प्यार भरे गाने के तौर पर ये श्रोताओं क दिलों को सुकून पहुंचाता है। मंदाकिनी के अलावा राम तेरी गंगा मैली के इस सॉन्ग में एक्टर राजीव कपूर भी नजर आए।

हुस्न पहाड़ों का... को सुरों की कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया था, जबकि मेल प्लेबैक सिंगर की जिम्मेदारी सुरेश वाड़ेकर ने निभाई थी। दिग्गज संगीतकार रवींद्र जैन द्वारा इसका मधुर संगीत तैयार किया गया था और इतना ही नहीं उन्होंने इस गाने के लिरिक्स को भी लिखा था। इस तरह से राम तेरी गंगा मैली का ये सॉन्ग बना था।
कहां हुई थी गाने की शूटिंग
फिल्म राम तेरी गंगा मैली की अधिकतर शूटिंग खूबसूरत वादियों में हुई थी, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे की ये कश्मीर हो। लेकिन ऐसा नहीं हैं, मंदाकिनी और राजीव कुमार स्टारर इस मूवी को उत्तराखंड के उत्तराकाशी में फिल्माया गया था। जिसके आधार पर राम तेरी गंगा मैली के हुस्न पहाड़ों का... गाने की शूटिंग उत्तरकाशी के हर्षिल और धराली घाटी में हुई थी। जिसका अंदाजा इस गीत को देखने पर आसानी से लगाया जा सकता है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :