Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro हुआ सस्ता, खरीदने से पहले देख लें डील




iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro हुआ सस्ता, खरीदने से पहले देख लें डील

iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर भारी छूट मिल रही है, जिससे यह डिवाइस अपनी लॉन्च कीमत से काफी सस्ता हो गया है। ...और पढ़ें








iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro हुआ सस्ता, खरीदने से पहले देख लें डील

HIGHLIGHTS

iPhone 17 Pro पर 9,000 रुपये से ज्यादा की छूट।


क्रोमा पर फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स उपलब्ध।


6.3-इंच OLED डिस्प्ले, A19 Pro चिप और 48MP कैमरा।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल जल्द ही iPhone 18 Pro मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच अभी मौजूदा iPhone 17 Pro मॉडल 9 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। वैसे तो iPhone 17 Pro भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अभी आप इस डिवाइस को सस्ते में खरीद सकते हैं।


फोन में 6.3-इंच की OLED डिस्प्ले, A19 Pro चिप, 48MP का ट्रिपल-कैमरा सिस्टम भी मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इस डील के बारे में जान लें...
iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट ऑफर

iPhone 17 Pro इस वक्त अपनी लॉन्च प्राइस से Croma की ऑफिशियल वेबसाइट पर काफी सस्ता मिल रहा है। यह प्रीमियम डिवाइस अभी 1,29,490 रुपये में मिल रहा है, यानी डिवाइस पर 5,410 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।


इतना ही नहीं फोन पर खास बैंक ऑफर भी मिल रहा है जहां SBI, ICICI और AXIS बैंक के क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर आपको 4,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है जिससे इस फोन की कीमत और भी कम हो जाती है।

iPhone 17 Pro की खासियतें

एप्पल के इस डिवाइस में 6.3-इंच की OLED डिस्प्ले मिल रही है जिसमें 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग मिल रही है। साथ ही फोन सिरेमिक शील्ड 2 से सुरक्षित है। डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 39 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देता है। इसके अलावा डिवाइस में A19 Pro चिपसेट भी मिल रहा है।
iPhone 17 Pro के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में पीछे की तरफ 48MP का ट्रिपल फ्यूजन कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो लेंस मिल रहा है, जो 8x तक ऑप्टिकल जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 18MP का कैमरा मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]