Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Realme का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, 14GB तक RAM और 50MP कैमरा भी

Realme का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, 14GB तक RAM और 50MP कैमरा भी


Realme Narzo 100x 5G भारत में 15 जुलाई को लॉन्च होगा, जिसमें 8,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट औ ...और पढ़ें








Realme का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, 14GB तक RAM और 50MP कैमरा भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme जल्द ही 'Narzo' सीरीज के तहत अपना अगला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के जरिए फोन की लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है। ये नया डिवाइस Realme Narzo 100x 5G के नाम से आ रहा है। डिवाइस के लिए एक खास माइक्रोसाइट अब कंपनी की वेबसाइट और Amazon India, दोनों पर लाइव हो चुकी है, जिसमें आने वाले हैंडसेट का डिजाइन और मुख्य फीचर्स दिखाए गए हैं। आइए, Realme के इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Realme Narzo 100x 5G की लॉन्च डिटेल्स

कंपनी का कहना है कि इस नए Realme Narzo 100x 5G को भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस का लॉन्च इवेंट दोपहर 12:00 बजे (IST) शुरू होगा। Realme और Amazon दोनों ने नए डिवाइस के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है। लिस्टिंग में इसे 'फ्लैश ऑरेंज' और 'मिडनाइट ब्लैक' कलर में दिखाया गया है।







Realme Narzo 100x 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही फोन में 8,000mAh की बैटरी भी मिलेगी जो इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी। दावा किया गया है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चलेगी।



फोन पर 26 घंटे तक YouTube प्लेबैक टाइम मिलेगा। हैंडसेट 8.8mm मोटा होगा और इसमें कई AI-बेस्ड फीचर्स भी होंगे, जैसे नोट्स के लिए AI असिस्टेंट, AI इरेजर और AI-पावर्ड पोर्ट्रेट लाइटिंग भी मिलेगा।

फोन में कस्टमाइजेशन के लिए AI पल्स लाइट फीचर भी होगा, जिसमें नौ अलग-अलग कलर ऑप्शन और 5 स्पीड सेटिंग होंगी। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6nm MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट और साथ में 14GB तक डायनामिक RAM मिल सकती है।
Realme Narzo 100x 5G के अन्य फीचर्स

डिवाइस में आपको 256GB स्टोरेज, इन-बिल्ट Gemini Live और Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 मिलेगा। स्क्रीन साइज के बारे में अभी जानकारी नहीं है, लेकिन डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। साथ ही फोन में 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]