बारिश में गीले हाथों से भी आसानी से चलेगा स्मार्टफोन, बस ऑन कर लें ये जबरदस्त फीचर

मानसून में गीले हाथों से स्मार्टफोन चलाने की समस्या के लिए कुछ फोन्स में 'ग्लव मोड' या 'हाई टच सेंसिटिविटी' जैसे फीचर मिलते हैं। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मानसून का मौसम आ गया है और अब ऐसे में स्मार्टफोन यूज करना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। बारिश में हाथ गीले होने पर तो कभी कभी फोन की स्क्रीन ठीक से रिस्पॉन्स नहीं करती या बार-बार गलत कमांड लेने लग जाती है।
ऐसे में बार-बार पहले हाथ पोंछने की जरूरत पड़ती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल कई स्मार्टफोन्स में ऐसा फीचर भी आ गया है, जिसकी मदद से गीले हाथों से भी आप अपने फोन का यूज कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कौन सा है वो फीचर...
कौन-सा है वो फीचर?
दरअसल आजकल कुछ Android स्मार्टफोन में Glove Mode, High Touch Sensitivity या Increase Touch Sensitivity जैसे फीचर मिलते हैं। इन फीचर की मदद से स्क्रीन की टच सेंसिटिविटी बढ़ा जाती है, यानी आप हल्के गीले हाथ या दस्ताने पहनकर भी टच रिस्पॉन्स बेहतर ले सकता है। अलग-अलग स्मार्टफोन कंपनियां इस फीचर को अलग नाम से अपने डिवाइस में उपलब्ध कराती हैं।
Samsung, OnePlus, OPPO, Vivo, Realme और कुछ अन्य ब्रांड्स के चुनिंदा मॉडल में ये फीचर आपको आसानी से मिल जाएगा। हालांकि, अभी ये फीचर सभी स्मार्टफोन में उपलब्ध नहीं है।
कैसे ऑन करें ये फीचर?इस फीचर को ऑन करने के लिए फोन की Settings में जाएं।
Display या Advanced Features सेक्शन खोलें।
यहां Touch Sensitivity, High Touch Sensitivity वाले ऑप्शन में जाएं।
इसे ऑन करने के बाद स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स बेहतर हो जाएगा।
अगर यह ऑप्शन आपके फोन में दिखाई नहीं देता, तो संभव है कि आपका फोन इस फीचर को सपोर्ट नहीं करता। ये फीचर सिर्फ टच रिस्पॉन्स बेहतर बनाने के लिए है। इसका मतलब ये नहीं है कि आप तेज बारिश में लंबे टाइम तक फोन का यूज करें।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :