6500mAh बैटरी वाला एंट्री-लेवल 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 6.74 इंच डिस्प्ले भी
6500mAh बैटरी वाला एंट्री-लेवल 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 6.74 इंच डिस्प्ले भी
iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन 24 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा, जिसमें 6500mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा। ...और पढ़ें

6500mAh बैटरी वाला एंट्री-लेवल 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 6.74 इंच डिस्प्ले भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप कुछ समय से एक सस्ता 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो iQOO जल्द ही मार्केट में एक एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite ला रहा है। जी हां, कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है और ये डिवाइस 24 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। इसे पिछले साल लॉन्च हुए Z10 Lite के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जा रहा है।
कंपनी के मुताबिक, इस नए डिवाइस को लंबी बैटरी लाइफ, जबरदस्त परफॉर्मेंस और एंट्री-लेवल 5G एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए, इस नए डिवाइस के कुछ खास फीचर्स पर एक नजर डालते हैं...
नया डिजाइन और Dynamic Light
टीजर पोस्ट से पता चलता है कि फोन में फ्लैट-फ्रेम डिजाइन मिलेगा। डिवाइस का Solar Flame कलर वेरिएंट वाइट मार्बल जैसी टेक्सचर फिनिश के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा Midnight कलर ऑप्शन भी लॉन्च हो सकता है।
हालांकि डिवाइस में सबसे खास इसका Dynamic Light फीचर होगा। इसमें रियर कैमरा मॉड्यूल के नीचे मल्टी-कलर LED लाइट देखने को मिलेगी, जो कॉल, मैसेज और अन्य नोटिफिकेशन आने पर अलग-अलग कलर में ग्लो करेगी।
iQOO Z11 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iQOO Z11 Lite में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इस चिपसेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 5.79 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। यानी फोन डेली यूज, मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी के लिए ऑप्टिमाइज होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 6.74 इंच का 120Hz डिस्प्ले मिलेगी, जिससे स्क्रॉलिंग और यूजर इंटरफेस काफी स्मूद होगा।
बड़ी बैटरी और AI फीचर्स भी
फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे वक्त तक चलेगी। डिवाइस के साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बैटरी कम टाइम में चार्ज हो जाएगी। इतना ही नहीं फोन में Non-Stop Intelligence नाम से कई AI फीचर्स भी मिलेंगे।
इसमें AI Creation की मदद से यूजर्स कंटेंट लिखने और टेक्स्ट की समरी तैयार करने जैसे काम कर पाएंगे। जबकि AI Captions फीचर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग की तुरंत टेक्स्ट समरी देगा। इसके अलावा फोन में OriginOS मिलेगा, जिसमें AI बेस्ड कई स्मार्ट टूल्स पहले से इंटीग्रेटेड मिलेंगे।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :