Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

फिल्म के सेट पर कीड़े के काटने से अभिनेता Rajesh Sharma की हालत नाजुक, सिने वर्कर्स ने की जांच की मांग

फिल्म के सेट पर कीड़े के काटने से अभिनेता Rajesh Sharma की हालत नाजुक, सिने वर्कर्स ने की जांच की मांग

अभिनेता राजेश शर्मा की एक जहरीले कीड़े के काटने से उस वक्त अचानक से बिगड़ गई है, जब वह प्रभास की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। ...और पढ़ें








एक्टर राजेश शर्मा (फोटो क्रेडिट- एक्स)


एक्टर राजेश शर्मा की हालत गंभीर


हैदराबाद में शूटिंग करते वक्त हुआ हादसा


तेलंगाना सीएम से AICWA ने की जांच की मांग



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी जैसी कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता राजेश शर्मा का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। हैदराबाद में साउथ सुपरस्टार प्रभास संग एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के वक्त उन्हें एक जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई।


फिलहाल वह कोलकाता एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अब इस मामले को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी से अपील की है कि वह इस मामले की तुरंत जांच करने का आदेश दें।

राजेश संग हुई घटना पर AICWA ने उठाए सवाल

AICWA ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर राजेश शर्मा संग हुई इस घटना को लेकर सवाल उठाए हैं और ट्वीट कर लिखा है- ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ये अपील करता है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी से इस मामले पर गंभीर रूप से संज्ञान लेना चाहिए। वह रामोजी फिल्म सिटी में फौजी फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई घटना की तुरंत हाई-लेवल जांच के आदेश दें।



सीएम के आदेश के बाद हाई लेवल जांच में इस बात का पता जरूर लगना चाहिए कि एक्टर राजेश शर्मा को मेडिकल इमरजेंसी क्यों हुई, क्या काम की जगह पर सुरक्षा, साफ-सफाई और इमरजेंसी मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन किया गया था और क्या प्रोड्यूसर, प्रोडक्शन हाउस या किसी अन्य जिम्मेदार अधिकारी की तरफ से कोई लापरवाही हुई थी।



अगर इस जांच के दौरान कोई कमी या लापरवाही पाई जाती है, तो सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
इलाज के खर्च के लिए की अपील

इसके अलावा AICWA ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा है- इस घटना के बाद प्रोड्यूसर और प्रोडक्शन हाउस से हमारी मांग है कि वह अभिनेता राजेश शर्मा के इलाज का पूरा खर्च उठाएं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक सबसे अच्छी मेडिकल देखभाल मिले। फिलहाल राजेश की हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है और फैंस उनके जल्द ठीक होने की कमाना कर रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]