'गलती मेरी तरफ से...'Alliance में सीमा सजदेह संग अपने डायवोर्स पर बोले Sohail Khan, शादी और रिश्ते पर की बात
'गलती मेरी तरफ से...'Alliance में सीमा सजदेह संग अपने डायवोर्स पर बोले Sohail Khan, शादी और रिश्ते पर की बात
सोहेल खान ने 'अलायंस' शो में अपनी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के सामने अपने तलाक पर बात की। उन्होंने राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपने रिश्ते में हुई किसी भी गलती ...और पढ़ें
-1783586360721_v.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) का शो अलायंस (Alliance) इन दिनों चर्चा में है। अमेजन प्राइम पर आ रहे इस शो में सोहेल खान (Sohail Khan) एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं। इस बीच सोहेल खान की एक्स-वाइफ सीमा सजेह ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मारी।
शो में सीमा को देखने के बाद, सोहेल ने नेशनल टेलीविजन पर माना कि अगर उनके रिश्ते में कोई गलती हुई है, तो उसकी जिम्मेदारी वे लेते हैं।
यह भी पढ़ें- The Alliance में सोहेल खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री पर सलमान ने बढ़ाया भाई का हौसला, आखिर क्यों शो का हिस्सा बने एक्टर?
वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंचे कुणाल
प्रोमो में होस्ट कुणाल खेमू, सोहेल खान से घर में अपनी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह को देखने पर उनके विचार पूछते हुए दिख रहे हैं। सोहेल ने कहा कि उन्हें सीमा को शो पर देखकर बहुत अच्छा लगा और उन्होंने उनके साथ बिताए 25 सालों को याद किया।
सीमा को शो पर देखकर सोहेल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया,'बहुत बढ़िया। मैं इस खूबसूरत महिला के साथ 25 साल से रह रहा हूं और मैं राष्ट्रीय टेलीविजन पर यह स्वीकार करता हूं कि अगर हमारे बीच कोई भी गलती हुई होगी, तो मैं उसकी जिम्मेदारी लेता हूं।'
सोहेल का जवाब सुनकर मुस्कुरानें लगीं सीमा
सोहेल की ये बात सुनकर सीमा भी खुश हो गईं और उन्होंने Aww कहकर रिएक्ट किया। वहीं पीछे से कुशाल टंडन बोले,'सीटी मार दे।' वहीं डायवोर्स पर बोलते हुए सीमा ने कहा कि ये किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता। हर कोई अपने-अपने फेज से गुजरता है। लेकिन मैंने और सोहेल ने इसे बहुत अच्छे से निकाला। हम मिलकर अपने बेटों की को-पेरेटिंग कर रहे हैं।
सोहेल और सीमा की पहली मुलाकात चंकी पांडे की सगाई की पार्टी में हुई थी। सोहेल पहली नजर में ही सीमा को दिल दे बैठे। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से सीमा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। दोनों ने 1998 में भागकर शादी कर ली। साल 2022 में वे अलग हो गए।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :