Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Lock Upp 2 में आए गौरव खन्ना, देखते ही उड़े आकांक्षा के होश; कहा- 'तूने बैंड बजा दी यार...'

Lock Upp 2 में आए गौरव खन्ना, देखते ही उड़े आकांक्षा के होश; कहा- 'तूने बैंड बजा दी यार...'


Lock Upp Season 2: आकांक्षा चमोला के अलग होने के ऐलान के बाद रियलिटी शो में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की एंट्री हुई है। ...और पढ़ें








आकांक्षा चमोला से मिले गौरव खन्ना। फोटो क्रेडिट- एक्स



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) जब से शुरू हुआ है, तभी से टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने आते ही खुलासा कर दिया था कि वह और उनके पति गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) अलग हो रहे हैं।


इसके बाद आकांक्षा चमोला ने एक्सेप्ट किया कि वह शादी से पहले बाइसेक्शुअल थी और लड़कियों संग उनके रिश्ते रहे। शो में अपने सीक्रेट्स से ऑडियंस के होश उड़ाने वालीं आकांक्षा के शॉक होने का टाइम आ गया है। दरअसल, शो में गौरव खन्ना की एंट्री हुई।


लॉक अप 2 में हुई गौरव खन्ना की एंट्री

सोशल मीडिया पर लॉक अप सीजन 2 का प्रोमो सामने आया है जिसमें आकांक्षा चमोला अपने पति गौरव खन्ना को देखकर हैरान रह गईं। शो में एक्टर की सरप्राइज एंट्री ने जेल में बंद आकांक्षा दंग कर दिया। लेटेस्ट प्रोमो में होस्ट फराह खान शो के विजिटिंग आवर्स शुरू होने की घोषणा करती हैं। सभी कंटेस्टेंट्स जेल में बंद होते हैं और शो में पहले विजिटर के रूप में गौरव खन्ना आए।

जैसे ही आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को देखा, वो हैरान रह गईं। गौरव उनके पास आए और कहा, "तूने तो बैंड बजा दी यार।" शो का ये प्रोमो अब वायरल हो रहा है और लोग अपकमिंग एपिसोड देखने के लिए बेताब हैं।
आकांक्षा चमोला ने किया था तलाक का ऐलान

लॉक अप सीजन 2 में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि वह अपने पति गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं। दोनों पिछले एक साल से अलग रहे हैं। बाद में को-कंटेस्टेंट्स संग बातचीत में भी आकांक्षा ने अपने अलगाव पर बात की थी और कहा था कि गौरव को बच्चा चाहिए और वह मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया।


सिर्फ इतना ही नहीं, कुछ समय पहले आकांक्षा चमोला ने अपना एक और सीक्रेट शेयर किया था और बताया था कि वह शादी से पहले बाइसेक्शुअल थीं और कई लड़कियों संग उनके रिश्ते भी रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]