Oppo के दो नए 5G फोन लॉन्च: 12GB RAM, 7,000 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

ओप्पो ने भारत में अपनी नई रेनो 16 सीरीज के दो 5G फोन, ओप्पो रेनो 16 और रेनो 16c लॉन्च किए हैं। इनमें दमदार बैटरी, स्नैपड्रैगन/मीडियाटेक प्रोसेसर और 80 ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने आखिरकार अपनी Oppo Reno 16 सीरीज के दो नए 5G फोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। इस सीरीज में कंपनी ने Oppo Reno 16 और Reno 16c को पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज का चिपसेट मिल रहा है, जबकि Reno 16c में MediaTek Dimensity 7000 सीरीज प्रोसेसर है।
Reno 16 में आपको 6,700mAh की बैटरी देखने को मिलेगी, जो इसके चीनी वेरिएंट जैसी ही है। जबकि Reno 16c में 7,000mAh की बैटरी मिल रही है और ये दोनों फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। चलिए पहले दोनों डिवाइस की कीमत जान लेते हैं...
Oppo Reno 16 और Reno 16c की कीमत और उपलब्धता
Oppo Reno 16 की कीमत
8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹61,999
12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹67,999
Oppo Reno 16c की कीमत
8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹46,999
8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹49,999
12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹55,999
बैंक ऑफर की बात करें तो SBI, HDFC Bank और अन्य चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। नए Oppo स्मार्टफोन भारत में 9 जुलाई से Amazon, Flipkart और Oppo India ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों डिवाइस Starry White, Stellar Purple और Twilight Violet कलर में आते हैं।
Oppo Reno 16, Reno 16c के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो स्टैंडर्ड मॉडल में 6.32-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसके साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 460 ppi पिक्सल डेंसिटी और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। जबकि सीरीज के Oppo Reno 16c में बड़ी 6.57-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जिसमें 397 ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है।

Oppo Reno 16 में क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है। जबकि दूसरी तरफ Oppo Reno 16c में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ LPDDR4x RAM मिल रही है।
Oppo Reno 16, Reno 16c के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 16 सीरीज के दोनों फोन में एक जैसा कैमरा सिस्टम देखने को मिल रहा है। Oppo Reno 16 में ट्रिपल रियर कैमरा है, जहां 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही 1/1.95-इंच का Sony LYT-600 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजैशन भी मिल रहा है।

डिवाइस में 50-मेगापिक्सल (f/2.0) का अल्ट्रावाइड और 50-मेगापिक्सल (f/2.8) का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है। हालांकि, Oppo Reno 16c में 50-मेगापिक्सल कैमरे की जगह 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिल रहा है। सेल्फी के लिए दोनों डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिल रही है।
बैटरी की बात करें तो Oppo Reno 16 में 6,700mAh बैटरी मिल रही है, जबकि Reno 16c में 7,000mAh की बैटरी है। दोनों डिवाइस में आपको 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। जबकि कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन्स में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, USB टाइप-C पोर्ट, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट भी मिल रहा है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :