Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

iPhone 17 Pro पर मिल रहा है 22 हजार का डिस्काउंट, खरीदने से पहले देख लें डील

iPhone 17 Pro पर मिल रहा है 22 हजार का डिस्काउंट, खरीदने से पहले देख लें डील


फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro पर ₹22,000 तक की छूट मिल रही है, जिसमें बैंक ऑफर शामिल हैं। ...और पढ़ें



8



iPhone 17 Pro पर मिल रहा है 22 हजार का डिस्काउंट, खरीदने से पहले देख लें डील


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप कुछ वक्त से नया iPhone खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो लेटेस्ट iPhone 17 Pro अभी आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जी हां, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट इस फोन पर ₹22,000 तक की छूट दे रहा है जिसमें बैंक ऑफर भी शामिल हैं। इससे ये एक शानदार डील बन जाती है।


फोन पर सिर्फ बैंक ऑफर ही नहीं, बल्कि EMI ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर आप इस फोन को और भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आइए, इस शानदार डील के बारे में और विस्तार से जानते हैं।


iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट ऑफर

Apple ने पिछले साल अपना ये प्रीमियम iPhone ₹1,34,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart अभी यह फोन ₹1,22,900 में खरीदने का मौका दे रहा है, यानी फोन पर ₹12,000 की फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।





इसके अलावा, Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI कार्ड्स पर ₹10,000 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे इसकी अंतिम कीमत ₹1,12,900 हो जाती है। इसका मतलब है कि आप कुल ₹22,000 तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं।


एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो, आप अपने पुराने फोन के बदले ₹44,150 तक (iPhone 16 Pro के बदले) की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं और यह डिवाइस EMI पर भी उपलब्ध है, जिसकी किस्तें ₹4,321 से शुरू होती हैं।
iPhone 17 Pro के टॉप फीचर्स

फोन में 6.3 इंच की ऑल-स्क्रीन OLED डिस्प्ले है, जो शानदार कलर और सिनेमैटिक व्यूइंग एक्सपीरियंस का दावा करती है। डिवाइस में 256GB इंटरनल स्टोरेज, A19 चिप के साथ 6-कोर Hexa Core प्रोसेसर मिल रहा है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.26GHz है। यह प्रोसेसर फास्ट मल्टीटास्किंग और स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस देता है।


फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP + 48MP + 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो DSLR जैसी तस्वीरें और बेहतरीन जूम क्षमता ऑफर करता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा है। पावर के लिए इसमें 3988mAh की बैटरी दी गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]