Samsung लाया 5,000mAh की बैटरी वाला नया फोन, Snapdragon प्रोसेसर और रियर में तीन कैमरे भी

Samsung ने अपने होम कंट्री साउथ कोरिया में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy Jump 5 लॉन्च कर दिया है। ये फोन टेलीकॉम कंपनी KT Corporation के साथ मिलकर एक् ...और पढ़ें

Samsung Galaxy Jump 5 को लॉन्च किया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने गुरुवार को साउथ कोरिया में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy Jump 5 लॉन्च कर दिया है। इस कैरियर-एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन को KT Corporation के साथ मिलकर पेश किया गया है। हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि ये नया हैंडसेट और हाल ही में भारत और दूसरे देशों में लॉन्च हुआ Galaxy A27 5G स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और डिजाइन के मामले में बिल्कुल एक जैसे हैं। Galaxy Jump 5 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और ये USB Type-C पोर्ट के जरिए 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Galaxy A27 5G की तरह ही इसे भी तीन कलर ऑप्शन्स में उतारा गया है।
Samsung Galaxy Jump 5 की कीमत और उपलब्धता
साउथ कोरिया में नया Samsung Galaxy Jump 5 कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर KRW 5,45,600 (लगभग 34,000 रुपये) की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। कंपनी ने अभी तक इसके रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का खुलासा नहीं किया है। ये हैंडसेट Samsung Galaxy A27 5G से थोड़ा महंगा है, जिसे भारत में 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
नया Samsung Galaxy Jump 5 साउथ कोरिया में 3 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होगा। ये फोन ब्लैक, ग्रीन और पिंक कलर ऑप्शन्स में आता है, जो Galaxy A27 5G के ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक शेड्स जैसे ही दिखाई देते हैं।
![]()
Samsung Galaxy Jump 5 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
जैसा कि पहले बताया गया है, ये नया फोन अपने ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स Galaxy A27 5G के साथ शेयर करता है। ये डुअल सिम हैंडसेट एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर रन करता है। कंपनी ने अभी इसके सॉफ्टवेयर सपोर्ट की डिटेल्स शेयर नहीं की हैं, लेकिन भारत वाले Galaxy A27 5G के लिए 6 OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया गया है। Galaxy Jump 5 में 6.7-इंच का Full-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 nits पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस की प्रोटेक्शन के साथ आता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ ही इसमें LPDDR5x RAM और UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। Samsung Galaxy Jump 5 में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसका डायमेंशन 162.4×78.2×7.8mm और वजन लगभग 200 ग्राम है।
कैमरे के मामले में Samsung Galaxy Jump 5 में Galaxy A27 5G जैसा ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजूद है। इसके अलावा, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :