Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को होगा लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी, 2.5 दिन तक मिलेगा बैकअप




OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को होगा लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी, 2.5 दिन तक मिलेगा बैकअप

वनप्लस भारत में अपने नए स्मार्टफोन OnePlus N6x को 31 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें 7,000mAh की तगड़ी बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि ये फोन ...और पढ़ें








OnePlus N6x जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus N6x इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। स्मार्टफोन मेकर ने हाल ही में इस हैंडसेट का टीजर जारी करना शुरू किया है, जो हाल ही में शुरू हुई OnePlus N सीरीज में OnePlus N6 के बाद दूसरा मॉडल होगा। कंफर्म हो चुका है कि ये फोन देश में दो अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अब, कंपनी ने OnePlus N6x की बैटरी कैपेसिटी का खुलासा कर दिया है। इसके अलावा, लॉन्च से एक हफ्ते पहले ही कंपनी ने दावा किया है कि ये फोन 2.5 दिन तक की बैटरी लाइफ देगा।
OnePlus N6x के संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

OnePlus N6x के लिए बनाए गए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को अपडेट करके ये कन्फर्म कर दिया गया है कि जल्द लॉन्च होने वाला ये स्मार्टफोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा। कंपनी का दावा है कि OnePlus N6x 2.5 दिन तक का बैटरी बैकअप देगा। इसके अलावा, टेक ब्रांड ने खुलासा किया है कि ये फोन एक बार फुल चार्ज करने पर 20.56 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 133.56 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक, 25.04 घंटे की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या 11.26 घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग दे सकता है।

ये अपडेट उस घोषणा के तुरंत बाद आया है जिसमें कंपनी ने कहा था कि OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि ये हैंडसेट भारत में Amazon और OnePlus India के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा।





OnePlus N6 सीरीज का ये अपकमिंग स्मार्टफोन दो कलर्स बर्गंडी रेड और आइस ब्लू में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। टेक फर्म ने फोन के डिजाइन से भी पर्दा उठा दिया है।

OnePlus N6x में एक यूनिक टेक्सचर के साथ फ्लैट रियर पैनल दिखाया गया है। रियर पैनल के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में LED फ्लैश के साथ पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसके अलावा, बैक पैनल के सेंटर में OnePlus की ब्रांडिंग दी गई है। टीजर के मुताबिक, कैमरा आइलैंड में एक सिंगल कैमरा लेंस के साथ एक सेकेंडरी कटआउट मौजूद है, जो लाइट सेंसर के लिए हो सकता है। फोन के टॉप पर 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिलेगा।


मार्केटिंग मटीरियल के मुताबिक, स्मार्टफोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फोन 'फैमिलियर' स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारत में उतारा जाएगा। हालांकि, OnePlus N6x की कीमत और बाकी स्पेक्स का पूरा खुलासा आने वाले दिनों में ही होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]