Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Nokia Lumia के लुक में आया AI वाला फीचर फोन, टचस्क्रीन डिस्प्ले से है लैस; जानें कीमत

Nokia Lumia के लुक में आया AI वाला फीचर फोन, टचस्क्रीन डिस्प्ले से है लैस; जानें कीमत


HMD ने चीन में अपना नया टचस्क्रीन फीचर फोन HMD Touch AI लॉन्च कर दिया है, जो Nokia Lumia सीरीज से इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ आता है। ByteDance के Doubao ...और पढ़ें








HMD Touch AI को चीन में लॉन्च किया गया है। Photo Credit- ITHome.



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HMD Touch AI को चीन में टचस्क्रीन डिस्प्ले, AI फीचर्स और Nokia Lumia series से इंस्पायर्ड डिजाइन वाले एक नए फीचर फोन के तौर पर लॉन्च किए जाने की खबर है। ITHome की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये हैंडसेट डुअल 4G कनेक्टिविटी, Wi-Fi, हॉटस्पॉट शेयरिंग, मोबाइल पेमेंट्स और एक डेडिकेटेड SOS बटन को सपोर्ट करता है। ये भी कहा जा रहा है कि ये ByteDance के Doubao AI मॉडल पर चलता है और AI-असिस्टेड ट्रांसलेशन, लर्निंग, फोटोग्राफी और इमेज जनरेशन फीचर्स ऑफर करता है।
HMD Touch AI की कीमत और उपलब्धता

ITHome रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में HMD Touch AI की कीमत CNY 469 (लगभग 6,700 रुपये) रखी गई है और ये फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये हैंडसेट Nokia Lumia series से इंस्पायर्ड Cyan फिनिश में पेश किया गया है। इसके अलावा, HMD येलो, ब्लू और व्हाइट कलर के इंटरचेंजेबल रियर कवर्स भी अलग से बेचेगा।

HMD Touch AI के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट के मुताबिक, HMD Touch AI में 3.2-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। हैंडसेट स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को जोर से पढ़कर सुनाने के लिए फुल वॉयस ब्रॉडकास्ट फीचर से लैस है, जिससे लगातार स्क्रीन देखने की मजबूरी कम होती है। ये फोन एक क्लोज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जो थर्ड-पार्टी एप डाउनलोड या शॉर्ट-वीडियो एप्लिकेशन्स को सपोर्ट नहीं करता। इसमें पैरेंटल कंट्रोल, ब्लैकलिस्ट/व्हाइटलिस्ट फंक्शन और MP3 प्लेयर, कैलेंडर, अलार्म, कैलकुलेटर, स्नेक गेम और एडजस्टेबल स्क्रीन ब्राइटनेस जैसी इन-बिल्ट यूटिलिटीज मिलती हैं।





रिपोर्ट से पता चला है कि HMD का ये फोन ByteDance के Doubao AI मॉडल पर काम करता है और इसमें छह AI असिस्टेंट्स दिए गए हैं। ये AI सुइट कन्वर्सेशनल असिस्टेंस, स्टोरीटेलिंग, क्वेशचन आंसरिंग, इमोशनल गाइडेंस, चाइनीज इंग्लिश ट्रांसलेशन, प्रोनंशिएशन और ग्रामर करेक्शन के साथ स्पोकन लैंग्वेज प्रैक्टिस, होमवर्क हेल्प (जो सीधे जवाब देने के बजाय सॉल्यूशन समझाता है) और टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से AI आर्टवर्क जनरेट करने को सपोर्ट करता है।


रिपोर्ट के मुताबिक, कैमरे की बात करें तो, HMD Touch AI में 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एक फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। ये AI-पावर्ड इमेज रिकग्निशन, AI इमेज जनरेशन और स्टाइल कन्वर्जन को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स फोटो को एनिमेशन, कॉमिक और ट्रैडिशन चाइनीज पेंटिंग स्टाइल में बदल सकते हैं। HMD का दावा है कि ये फोन विंटेज CCD-स्टाइल इमेजिंग इफेक्ट भी दे सकता है।


कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4G स्टैंडबाय के साथ डुअल नैनो सिम, VoLTE, Wi-Fi, हॉटस्पॉट शेयरिंग और USB टाइप-C पोर्ट शामिल किए जाने की जानकारी मिली है। फोन पब्लिक और होम वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट हो सकता है, टैबलेट और लैपटॉप के साथ इंटरनेट शेयर कर सकता है और Alipay QR कोड पेमेंट सपोर्ट करता है। मिली जानकारी के मुताबिक पेरेंट्स इस डिवाइस को अपने स्मार्टफोन से पेयर करके डेली खर्च की लिमिट सेट कर सकते हैं और ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड देख सकते हैं।


रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इसमें एक कस्टमाइजेबल टॉप बटन है जिसे इमरजेंसी अलर्ट भेजने के लिए SOS की Key के तौर पर असाइन किया जा सकता है। फोन में 1,950mAh की बैटरी और USB टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।


रिटेल बॉक्स में फोन, बैटरी, USB टाइप-C केबल, ट्रांसपेरेंट कवर, सिम इजेक्ट टूल, क्विक स्टार्ट गाइड और वारंटी कार्ड शामिल होंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]