9 अगस्त को आ रहा है Motorola का धाकड़ 5G टैबलेट! Moto Pad 70 में मिलेगी 10,200mAh बैटरी और Moto Pen

Motorola भारत में अपना नया प्रीमियम 5G टैबलेट Moto Pad 70 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो 9 अगस्त को फ्लिपकार्ट पर एंट्री मारेगा। आइए जानते हैं इसम ...और पढ़ें

AI फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Moto Pad 70.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Moto Pad 70 अगले महीने भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है और बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। फॉर्मल रिलीज से पहले, फ्लिपकार्ट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे इस एंड्रॉयड टैबलेट के कई फीचर्स का खुलासा हुआ है। इसमें 5G कनेक्टिविटी और 12.1-इंच की डिस्प्ले मिलना कंफर्म हो गया है। Moto Pad 70 में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट और 10,200mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ बॉक्स में Moto Pen भी बंडल होकर आएगा।
Moto Pad 70 की भारत में लॉन्च डेट का एलान
फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर एक लैंडिंग पेज पब्लिश किया है, जिससे कन्फर्म होता है कि Moto Pad 70 भारत में 9 अगस्त को लॉन्च होगा। ऑफिशियल टीजर्स से खुलासा होता है कि इस 5G टैबलेट में 2.5K रेजोल्यूशन, हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) में 800 निट्स ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट का 96 परसेंट कवरेज देने वाली 12.1-इंच की स्क्रीन होगी।

Moto Pad 70 के साथ बॉक्स में Moto Pen मिलना भी कंफर्म हो गया है, जो 4096 लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी के साथ-साथ टिल्ट डिटेक्शन और पाम रिजेक्शन जैसे फीचर्स ऑफर करता है। ये AI रीराइट, सर्कल टू सर्च, AI समरी और AI कंटिन्यू राइटिंग जैसे कई AI-बेस्ड फीचर्स ऑफर करेगा। इसमें Gemini इंटीग्रेशन भी दिया गया है।
Moto Pad 70 टैबलेट MediaTek Dimensity 6400 SoC पर चलेगा। इसकी थिकनेस 6.29mm और वज़न 530 ग्राम है। ये मैग्नेटिक स्नैप-ऑन और पोगो-पिन कनेक्शन वाले Moto folio keyboard के साथ कम्पैटिबल होगा। इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 68W TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसके अलावा, Moto Pad 70 में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स मिलेंगे। क्रॉस-डिवाइस फाइल शेयरिंग के लिए टैबलेट में स्मार्ट कनेक्ट फीचर मौजूद रहेगा। ये एंड्रॉयड 16 के साथ प्री-इंस्टॉल्ड आएगा और कंपनी ने एंड्रॉयड 18 तक OS अपग्रेड्स और 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।
इस बीच, मोटोरोला भारत में 31 जुलाई को Moto Pad 70 Groove भी लॉन्च करने की तैयारी में है और कंपनी पहले ही इसके कई मेजर स्पेसिफिकेशन्स को कंफर्म कर दिया है। इसमें भी 12.1-इंच की 2.5K डिस्प्ले और 10,200mAh की बैटरी मिलेगी।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :