Google के नए Pixel 11 Pro में इस बार क्या-क्या खूबियां? 16GB तक RAM और Tensor G6 चिप भी

गूगल जल्द ही 'Made by Google' इवेंट में Pixel 11 सीरीज लॉन्च करेगा, जिसमें Pixel 11 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और संभावित कीमत सामने आई है। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल का जल्द ही 'Made by Google' इवेंट होने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए Pixel डिवाइस लॉन्च कर सकती है। आने वाले स्मार्टफोन लाइनअप में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल होने की उम्मीद है। टेक दिग्गज ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि इवेंट Gemini Intelligence पर फोकस करेगा।
इसी बीच सीरीज के Pixel 11 Pro के कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गए हैं, जिसके बारे में आज हम आपको विस्तार से बताएंगे। फोन की भारत में संभावित कीमत भी सामने आ गई हैं। चलिए पहले लॉन्च डेट और इवेंट को लाइव कैसे देखें इसके बारे में जान लेते हैं...
Google Pixel 11 सीरीज की लॉन्च डेट और लाइव इवेंट कैसे देखें?
गूगल का ये इवेंट अगले महीने 12 अगस्त, 2026 को होने जा रहा है जिसमें Pixel 11 सीरीज लॉन्च हो सकती है। लॉन्च इवेंट शाम 6 बजे ET (Eastern Time) पर शुरू होगा, जो भारत के समय (IST) के अनुसार 13 अगस्त को सुबह 3:30 बजे होगा। Google के YouTube चैनल पर आप इसका लाइव स्ट्रीम देख पाएंगे।
Google Pixel 11 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल Pixel 11 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट या 144Hz तक के अडेप्टिव रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। साथ ही फोन में 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.3-इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें Tensor G6 चिप मिल सकती है, जिसके साथ MediaTek M90 मॉडेम और Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी मिल सकती है।
इसके अलावा फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है। डिवाइस में लगभग 4707mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 30W से 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
Google Pixel 11 Pro के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Pixel 11 Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए 42MP से 48MP का कैमरा मिल सकता है।
Google Pixel 11 Pro की संभावित कीमत
कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि Google Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 1 लाख 12 हजार रुपये हो सकती है। हाल ही में ये रिपोर्ट भी आई थी कि गूगल मेमोरी की बढ़ती लागत के कारण Pixel 11 सीरीज के मॉडल की कीमतें बढ़ा सकता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :