क्या है Mobile Jammer? जिसे दिल्ली पुलिस ने Jantar Mantar पर लगाया, बंद हुआ इंटरनेट

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पोर्टेबल मोबाइल जैमर लगाए हैं। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी आज 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर के आसपास हैं और अचानक आपके मोबाइल में नेटवर्क स्लो हो गया है, कॉल करने में दिक्कत आ रही है या मोबाइल डेटा अच्छे से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली पुलिस ने CJP प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के चलते कुछ जगह पोर्टेबल मोबाइल जैमर लगाए हैं। जी हां, इनका मकसद सीमित क्षेत्र में कुछ टाइम के लिए मोबाइल नेटवर्क को रोकना है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिले। चलिए पहले जानते हैं कि आखिर क्या होता है मोबाइल जैमर...
क्या होता है Mobile Jammer?
दरअसल मोबाइल जैमर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो मोबाइल नेटवर्क की फ्रीक्वेंसी पर रेडियो सिग्नल छोड़ देता है। ये सिग्नल मोबाइल टावर से आने वाले नेटवर्क सिग्नल में रुकावट पैदा कर देते हैं, जिससे फोन नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हो पाता या इंटरनेट बंद हो जाता है।
हालांकि इसका असर सिर्फ एक लिमिटेड दायरे तक ही रहता है। जैसे ही कोई शख्स उस एरिया से बाहर निकलता है या जैमर बंद कर दिया जाता है तो मोबाइल नेटवर्क नॉर्मल पहले की तरह काम करने लगता है।

कैसे काम करता है मोबाइल जैमर?
मोबाइल जैमर को जैसे ही ऑन किया जाता है तो ये 3G, 4G और 5G नेटवर्क की फ्रीक्वेंसी पर रेडियो वेव्स भेजता है। ये वेव्स मोबाइल टावर के सिग्नल से ज्यादा पावरफुल होती हैं, जिसकी वजह से फोन टावर से कनेक्शन नहीं बना पाता है। जैमर की रेंज में आने पर मोबाइल नेटवर्क गायब होना, कॉल न लगना, मोबाइल डेटा बंद होना और SMS सेवा प्रभावित होने जैसी समस्या आ सकती है।
दिल्ली पुलिस ने क्यों लगाए मोबाइल जैमर?
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर चल रहे CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन पोर्टेबल मोबाइल जैमर का यूज किया है।अधिकारियों का मानना है कि इससे भीड़ के बीच रियल-टाइम कम्युनिकेशन को लिमिटेड करने और सेंसिटिव पुलिस कार्रवाई के वीडियो या लाइव स्ट्रीम को तुरंत सोशल मीडिया पर शेयर होने से रोकने में मदद मिल सकती है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :