Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

फोन पर ABHA कार्ड डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका, सिर्फ 2 मिनट में हो जाएगा काम!

फोन पर ABHA कार्ड डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका, सिर्फ 2 मिनट में हो जाएगा काम!


ABHA कार्ड को अब मोबाइल फोन में आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है, जिससे मेडिकल हिस्ट्री हमेशा साथ रहती है। ...और पढ़ें








फोन पर ABHA कार्ड डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका, सिर्फ 2 मिनट में हो जाएगा काम!



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके पास ABHA यानी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट कार्ड है, तो इसे हमेशा अपने साथ रखने की जरूरत नहीं है। जी हां, आप इसे अपने मोबाइल फोन में भी डाउनलोड करके रख सकते हैं और कभी भी यूज कर सकते हैं। ABHA कार्ड में आपकी मेडिकल हिस्ट्री से लेकर, डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन, लैब रिपोर्ट, दवाइयों का रिकॉर्ड और कई तरह की अन्य जरूरी हेल्थ डिटेल्स सुरक्षित रहती है। ऐसे में हॉस्पिटल या डॉक्टर के पास जाते वक्त बार-बार फाइलें ले जाने की जरूरत नहीं होती।


इसलिए अगर आपने अभी तक अपने फोन में अपना ABHA कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो इसे घर बैठे कुछ ही मिनटों में अपने डिवाइस में सेव कर सकते हैं। आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं...
ABHA पोर्टल से कैसे डाउनलोड करें कार्ड?

अगर आप वेबसाइट के जरिए ABHA कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।इसके लिए सबसे पहले ABHA Portal पर जाएं।
अब इधर लॉगिन पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना 14 अंकों का ABHA नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें।
OTP के जरिए लॉगिन प्रोसेस पूरा करें।
लॉगिन होने के बाद डाउनलोड ABHA Card ऑप्शन पर क्लिक करें।
आपका ABHA कार्ड PDF फॉर्मेट में फोन या कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाएगा।
ABHA मोबाइल एप से कैसे करें डाउनलोड?

अगर आप मोबाइल एप का यूज कर रहे हैं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं...


सबसे पहले अपने डिवाइस में ABHA App इंस्टॉल करें।
एप ओपन करके मोबाइल नंबर या ABHA नंबर से लॉगिन करें।
इसके बाद OTP एंटर करके वेरिफिकेशन पूरा करें।
इधर से अब प्रोफाइल सेक्शन में जाएं।
यहां View/Download ABHA Card पर क्लिक करें।
कुछ ही सेकंड में आपका ABHA कार्ड मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा।
ABHA कार्ड डाउनलोड करने के क्या-क्या फायदे?

ABHA कार्ड डाउनलोड करने के कई फायदे हैं जैसे मेडिकल हिस्ट्री हमेशा आपके साथ रहती है। साथ ही डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन और लैब रिपोर्ट आसानी से एक्सेस की जा सकती हैं। इसके अलावा अस्पताल में बार-बार कागजी दस्तावेज दिखाने की जरूरत भी नहीं पड़ती।



अगर जरूरत पड़े तो कार्ड को फटाफट शेयर या प्रिंट भी किया जा सकता है। साथ ही आपका पूरा डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है और कभी भी आप इसे आसानी से देख सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]