Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

लॉन्चिंग डेट से लेकर संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स, फोल्डेबल फोन में क्या होगा नया?

लॉन्चिंग डेट से लेकर संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स, फोल्डेबल फोन में क्या होगा नया?

Samsung का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 22 जुलाई को आयोजित होना है। संभव है कि कंपनी इस दिन अपना लेटेस्ट फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip 8 को लॉन्च करेगी। ...और पढ़ें










टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy Z Flip 8 जल्द लॉन्च होने वाला है। यह सैमसंग के क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन का नेक्स्ट जेन डिवाइस है, जो पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Flip 7 को रिप्लेस करेगा। कंपनी ने फिलहाल इसके डिटेल्स को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि इस बार लॉन्च होने वाले फोल्डेबल फोन के रियर कैमरा, डिस्प्ले में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे।
Samsung Galaxy Z Flip 8 लॉन्च डेट

Samsung ने कंफर्म किया है कि 22 जुलाई को लंदन में Galaxy Unpacked इवेंट होस्ट करेगा। उम्मीद है कि इस इवेंट में कंपनी Galaxy Z Flip 8 को लॉन्च करेगी। यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 6:30pm बजे शुरू होगा। इस दौरान कंपनी दो और फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra के साथ नई Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 को भी लॉन्च करेगी।

Samsung Galaxy Z Flip 8 संभावित कीमत

Samsung Galaxy Z Flip 8 के बारे में बताया जा रहा है कि इसे यूरोप में EUR 1,299 (करीब 1,41,000 रुपये) की कीमत में लाया जा सकता है। सैमसंग इस फोन के बेस वेरिएंट को 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च करेगी। इसके साथ ही 512GB मॉडल को EUR 1,499 (करीब 1,60,000 रुपये) की कीमत में लाया जाएगा। इससे पहले सैमसंग ने Galaxy Z Flip 7 को भारत में 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।


Samsung Galaxy Z Flip 8 की संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Z Flip 8 में 6.9-इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz एडेप्टिव होगा और मैक्सिमम ब्राइटनेस 2,600 निट्स होगी। इसमें 4.1-इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। नए Galaxy Z Flip 8 को चीन और अमेरिका में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। वहीं, रिपोर्ट्स हैं कि कंपनी भारत और यूरोप में Exynos 2600 चिप के साथ पेश करेगी।


सैमसंग का अपकमिंग Galaxy Z Flip 8 स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित One UI 9 पर रन करेगा। संभव है कि सैमसंग इस फोन को 7 साल तक अपडेट ऑफर करेगा।

Samsung Galaxy Z Flip 8 के कैमरा सेटअप को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें कुछ भी बदलाव नहीं होंगे। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्स का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। अपकमिंग Galaxy Z Flip 8 स्मार्टफोन में 4,300mAh की बैटरी मिलेगी, जो 25W फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]