Meta का नया AI Image Generator लॉन्च, शानदार फोटो बनाने के लिए CEO ने दिए खास टिप्स

मेटा ने अपना पहला AI इमेज जनरेटर 'Muse Image' लॉन्च किया है, जिसे Meta Superintelligence Labs ने विकसित किया है। कंपनी के चीफ AI ऑफिसर अलेक्जेंडर वांग ...और पढ़ें

मेटा ने अपना पहला AI इमेज जनरेटर 'Muse Image' लॉन्च किया।
चीफ AI ऑफिसर अलेक्जेंडर वांग ने बेहतर फोटो के दिए टिप्स।
टूल में सेल्फ-रिफाइनमेंट और मल्टी-टर्न एडिटिंग जैसे फीचर्स।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी तस्वीरें बनाने के लिए अब तक ChatGPT जैसे टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब आपके पास एक और ऑप्शन आ गया है। जी हां, Meta ने भी अब अपना पहला AI इमेज जनरेटर Muse Image लॉन्च कर दिया है। इस AI मॉडल को Meta की AI यूनिट Meta Superintelligence Labs ने तैयार किया है। इसकी कमान Meta के चीफ AI ऑफिसर Alexandr Wang के हाथों में है।
Meta का दावा है कि ये AI मॉडल पहले से ज्यादा स्मार्ट, पर्सनल और एडवांस इमेज तैयार कर सकता है। वहीं, इस टूल के लॉन्च के बाद बेहतर AI फोटो के लिए Wang ने कुछ खास टिप्स भी शेयर किए हैं। चलिए पहले इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
बेहतर AI फोटो के लिए Wang ने दी खास टिप्स
नए AI इमेज जनरेटर टूल के लॉन्च के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Meta के चीफ AI ऑफिसर Alexandr Wang ने यूजर्स को सलाह दी कि अगर वे Muse Image से सबसे अच्छे रिजल्ट चाहते हैं, तो अपनी खुद की तस्वीरें अपलोड करें।

साथ ही दोस्तों को टैग करें और ट्रेंडिंग कंटेंट का यूज करें। उनका कहना है कि ये AI मॉडल सिर्फ मजेदार तस्वीरें बनाने के लिए नहीं, बल्कि Instagram Stories, सोशल मीडिया पोस्ट और WhatsApp चैट जैसे रोजाना के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Muse Image में कौन-कौन से AI फीचर्स?
Meta का कहना है कि Muse Image में Self-Refinement, Multi-Reference Composition और Multi-Turn Editing जैसे एडवांस फीचर्स ऐड किया गए हैं जो इसे और भी खास बना देते हैं। Self-Refinement की मदद से AI अपने बनाए गए रिजल्ट को खुद बेहतर बना सकता है।
वहीं, Multi-Reference Composition में अलग-अलग तस्वीरों को मिलाकर ये टूल एक नई इमेज बना सकता है। Multi-Turn एडिटिंग के जरिए आप एक ही फोटो को कई बार एडिट और पहले से बेहतर बना सकते हैं।
इसके अलावा कंपनी का कहना है कि इंस्टाग्राम Stories के लिए 30 से ज्यादा नए AI इफेक्ट्स भी इसी मॉडल के जरिए काम करेंगे। साथ हे ये फीचर WhatsApp में Meta AI चैट के साथ भी मिलेगा।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :