Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Oppo के दो शानदार कैमरा वाले 5G फोन की सेल आज से, 7,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Oppo के दो शानदार कैमरा वाले 5G फोन की सेल आज से, 7,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी


ओप्पो रेनो 16 सीरीज की पहली सेल आज 9 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें रेनो 16 और रेनो 16सी मॉडल शामिल हैं। इन 5G स्मार्टफोन में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी ...और पढ़ें








Oppo के दो शानदार कैमरा वाले 5G फोन की सेल आज से, 7,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने कुछ दिन पहले ही अपनी नई Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च की है जिसकी आज यानी 9 जुलाई से पहली सेल शुरू होने जा रही है। इस लाइन-अप में OPPO Reno 16 और Reno 16c मॉडल शामिल हैं। इतना ही नहीं कंपनी इन Reno 16 सीरीज के साथ एक खास OPPO Bubble सेकंड स्क्रीन एक्सेसरी भी पेश कर रही है जिसे आप अलग से खरीद सकते हैं।


ओप्पो Reno 16 सीरीज में मिड-रेंज स्नैपड्रैगन और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 120Hz तक का OLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

OPPO Reno 16 सीरीज की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो भारत में ओप्पो Reno 16 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹61,999 से शुरू होती है। डिवाइस के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹67,999 है। OPPO Reno 16c के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹46,999 से है। जबकि 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹49,999 है, जबकि इसके टॉप-एंड मॉडल की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए ₹55,999 है।





अगर आप फोन के साथ सेकंड स्क्रीन एक्सेसरी खरीदना चाहते हैं तो OPPO Bubble की कीमत ₹7,999 है। डिवाइस को आप OPPO ई-स्टोर, Amazon, Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। OPPO Reno 16 सीरीज और OPPO Bubble की सेल आज दोपहर 12 बजे (IST) से शुरू होगी।
OPPO Reno 16 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओप्पो Reno 16 में 6.32-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिपसेट और 12GB तक LPDDR5x RAM के साथ 256GB UFS 3.1 स्टोरेज भी मिल रही है।


कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें OIS के साथ Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रावाइड लेंस और टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। साथ ही फोन में सामने की तरफ 50MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। डिवाइस में 80W फास्ट चार्जिंग और 6,700mAh की बैटरी है।



OPPO Reno 16c के स्पेसिफिकेशन्स

दूसरी तरफ Reno 16c में 6.57-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। डिवाइस में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट से लैस है। फोन में LPDDR4x RAM और 256GB तक स्टोरेज भी मिल रही है।


कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP + 8MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। साथ ही डिवाइस में 50MP का फ्रंट कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है।


डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 है और इनमें IP66/IP68/IP69/IP69K डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक, 5G कनेक्टिविटी, Bluetooth 5.4, USB Type-C जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]