6,500mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरे वाले इस फोन की सेल शुरू, पाएं 3,000 रुपये का लॉन्च डिस्काउंट
6,500mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरे वाले इस फोन की सेल शुरू, पाएं 3,000 रुपये का लॉन्च डिस्काउंट
स्मार्टफोन ब्रांड Tecno ने भारत में अपना प्रीमियम डिवाइस Tecno Camon 50 Ultra 5G आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। पिछले हफ्ते देश में ...और पढ़ें

Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल भारत में शुरू की गई है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno Camon 50 Ultra 5G अब भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। पिछले हफ्ते देश में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन आज से Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है। Tecno का नया स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा, Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी, IP69K तक की IP रेटिंग और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। लॉन्च पीरियड के दौरान हैंडसेट खरीदने वाले कस्टमर्स इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं।
Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में कीमत और सेल ऑफर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G के सिंगल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत खरीदार 3,000 रुपये का लॉन्च डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे प्रभावी कीमत घटकर 36,999 रुपये रह जाएगी। इसके अलावा, कस्टमर्स नए हैंडसेट पर 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी पा सकते हैं।
स्मार्टफोन साइप्रस ग्रीन, मिस्टी पर्पल और नेबुला टाइटेनियम कलर ऑप्शन्स में आता है। इसे खास तौर पर Amazon से खरीदा जा सकता है।

Tecno Camon 50 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Camon 50 Ultra में प्रीमियम डिजाइन लैंग्वेज मिलती है और सिर्फ 7.6mm की स्लिम प्रोफाइल दी गई है। हैंडसेट में 6.78-इंच का 1.5K ProXDR कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसका रेजोल्यूशन 1208 x 2644 पिक्सल है। स्क्रीन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन भी मिलता है।
ब्रांड का नया स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर से लैस है। डिवाइस में 8GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। डिवाइस में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स मिलती हैं। फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड को भी पूरा करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Tecno Camon 50 Ultra 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-700C सेंसर है। इसके साथ 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर दिया गया है। फ्रंट में, हैंडसेट हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी के लिए 50-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा कैरी करता है।
फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS, BeiDou, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 162.37 x 76.97 x 7.75mm है।
Post A Comment
No comments :