Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

10,000 mAh बैटरी वाला Oppo का नया 5G फोन, 6.78-इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी

10,000 mAh बैटरी वाला Oppo का नया 5G फोन, 6.78-इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी


ओप्पो जल्द ही चीन में अपनी पहली A7-सीरीज का फोन Oppo A7 Pro Max लॉन्च करने जा रहा है। इसमें 10,000mAh की बैटरी, 6.78-इंच OLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 G ...और पढ़ें








10,000 mAh बैटरी वाला Oppo का नया 5G फोन, 6.78-इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो जल्द ही चीन में अपनी पहली A7-सीरीज का फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस को कंपनी Oppo A7 Pro Max के नाम से पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले, कंपनी ने इसका पहला टीजर जारी कर दिया है, जिसमें पहली बार फोन का बैक डिजाइन देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि इस डिवाइस में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है...
Oppo A7 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओप्पो के इस नए फोन में सामने की तरफ 6.78-इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसमें 1.5K रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

डिवाइस Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 से लैस हो सकता है। टीजर पोस्ट से कन्फर्म हो गया है कि Oppo A7 Pro Max के पिछले हिस्से में थोड़ा उभरा हुआ रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें कैमरा सेंसर बाईं ओर और LED फ्लैश यूनिट दाईं ओर मिलेगी। पावर बटन और वॉल्यूम बटन डिवाइस के दाईं ओर मिलेंगे।





हाल ही में Geekbench लिस्टिंग से ये भी सामने आया है कि A7 Pro Max में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 12GB तक RAM और शायद 512GB तक स्टोरेज मिल सकता है।
Oppo A7 Pro Max के संभावित कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। A7 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है, जिसके ओप्पो स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है।


फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद, डिवाइस की मोटाई सिर्फ 8.47mm और वजन 226 ग्राम बताया जा रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]