देवघर के आम्रपाली आम को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार, DC ने हरी झंडी दिखाकर दुबई किया रवाना

देवघर के आम्रपाली आम को पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार (दुबई) मिल गया है, जिससे जिले के कृषि इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है। उपायुक्त ने एक टन आम की ...और पढ़ें
-1783151996692_v.webp)
HIGHLIGHTS
देवघर के आम्रपाली आम को पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार मिला।
एक टन आम की खेप दुबई के लिए रवाना की गई।
महिला किसानों की आय में वृद्धि होगी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत।
देवघर। देवघर के आम्रपाली आम को पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार मिल गया है। मोहनपुर के किसानों की मेहनत का रंग दुबई पहुंच गया है। जिले के कृषि इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।
समाहरणालय परिसर से उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने एक टन आम्रपाली आम की विशेष पैकेजिंग खेप को हरी झंडी दिखाकर अंतरराष्ट्रीय बाजार (दुबई) के लिए रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी के सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहला अवसर है जब जिले की महिला किसानों द्वारा उत्पादित आम सीधे वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाने जा रहा है।
साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि वैश्विक बाजार की मांग और अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए इन आमों को लखनऊ से सीधे दुबई भेजा जाएगा। लोकल स्तर से सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच मिलने से ग्रामीण क्षेत्र की महिला किसानों की आय में सीधे तौर पर वृद्धि सुनिश्चित होगी।
उपायुक्त ने कहा कि इस पूरे महत्वाकांक्षी अभियान को धरातल पर उतारने में मनरेगा टीम एवं मनोन्नति मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर सोसायटी (एफपीओ) ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एफपीओ से जुड़ी ग्रामीण दीदियों के आपसी समन्वय और प्रशासनिक सहयोग के कारण ही महिला किसानों की यह गाढ़ी कमाई वैश्विक मंच पर पहुंच गयी है। जेएसएलपीएस के अधिकारियों और कर्मियों को इस दिशा में और अधिक बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियानों का दायरा बढ़ाया जाए ताकि जिले की ज्यादा से ज्यादा दीदियों और महिला किसानों को इससे जोड़ा जा सके। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
मौके पर दीदियों और महिला किसानों ने दूरदर्शी पहल और सहयोग के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया ।
मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, डीआरडीए निदेशक सागरी बराल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रमुख सीताकांत मंडल, जेएसएलपीएस, डीपीएम सुशील दास, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी थे।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :