Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

MLA अरूप चटर्जी को धमकी देना पड़ा भारी! दुबई में बैठा बदमाश प्रिंस खान के वासेपुर घर पर गरजा बुलडोजर

MLA अरूप चटर्जी को धमकी देना पड़ा भारी! दुबई में बैठा बदमाश प्रिंस खान के वासेपुर घर पर गरजा बुलडोजर


Bulldozer Action Aginst Prince Khan:विधायक अरूप चटर्जी को धमकी देने के बाद धनबाद पुलिस ने वासेपुर स्थित गैंगस्टर प्रिंस खान के घर को जेसीबी से ढहा दिय ...और पढ़ें







पुलिस ने वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान का घर ढहाया।


विधायक अरूप चटर्जी को धमकी के बाद हुई यह कार्रवाई।


प्रिंस खान दुबई से रंगदारी गिरोह संचालित कर रहा है।



संवाद सूत्र, वासेपुर (धनबाद)। धनबाद के सांसद ढुलू महतो और निरसा के विधायक अरूप चटर्जी के बीच जुबानी जंग के बीच वासेपुर का भगोड़ा बदमाश प्रिंस खान की एंट्री के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है। शनिवार सुबह पुलिस जेसीबी लेकर वासेपुर स्थित प्रिंस खान के घर पर पहुंच गई। वासेपुर के कमर मखदूमी रोड स्थित उसके घर को ढहा दिया गया।



गुरुवार को प्रिंस खान ने अरूप चटर्जी को दी थी धमकी

भाजपा सांसद ढुलू महतो और भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी एक-दूसरे को कोयला चोर कर रहे हैं। दोनों ओर से खूब बयानबाजी चल रही है। इसी बीच गुरुवार की रात दुबई से बदमाश प्रिंस खान ने वाट्सएप काल के माध्यम से विधायक अरूप चटर्जी को धमकी दी।




शुक्रवार को विधायक ने रांची जाकर राज्य के डीजीपी से मुलाकात की। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार को भी घटना से अवगत कराया।
पहले सात बार प्रिंस के घर की हो चुकी है कुर्की

विधायक को धमकी को धनबाद पुलिस ने गंभीरता से लिया है। हालांकि पुलिस अभी प्रिंस खान तक नहीं पहुंच पा रही है। कहा जाता है कि वह दुबई में है। साल 2021 के बाद से वह दुबई में बैठा है। वहीं से फोन पर रंगदारी वसूली के लिए गिरोह को संचालित कर रहा है।


गैंगस्टर प्रिंस खान के आवास पर धनबाद जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई शुरू हुई। कार्रवाई में दो डीएसपी, बैंक मोड़ थाना, भूली थाना समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस जेसीबी मशीन लेकर पहुंची और प्रिंस खान के आवास के बचे हुए हिस्से को ध्वस्त किया।
भारी पुलिस बल की तैनाती में हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी प्रिंस खान के आवास पर सात बार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई हो चुकी है। उन कार्रवाइयों के बाद भवन का अधिकांश हिस्सा पहले ही हटाया जा चुका था और अब केवल दीवारें बची थीं, जिन्हें शनिवार को जेसीबी से तोड़ा गया। इस दाैरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
प्रिंस के खिलाफ पुलिस का लगातार चल रहा अभियान

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पिछले कुछ समय से प्रिंस खान के नेटवर्क के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विधायक को धमकी मिलने के बाद एक बार प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस फिर एक्टिव हो गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]