Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

चक्रधरपुर में अब तक की सबसे बड़ी चोरी, लाखों रुपये के मोबाइल-लैपटॉप ले उड़े चोर




चक्रधरपुर में अब तक की सबसे बड़ी चोरी, लाखों रुपये के मोबाइल-लैपटॉप ले उड़े चोर


चक्रधरपुर के रश्मी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में गुरुवार रात लाखों रुपये के मोबाइल, आईफोन और लैपटॉप की चोरी हुई। चोर वेंटिलेटर तोड़कर घुसे और सीसीटीवी डीवी ...और पढ़ें








HIGHLIGHTS

रश्मी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लाखों की बड़ी चोरी हुई।


चोरों ने मोबाइल, आईफोन, लैपटॉप पर हाथ साफ किया।


वेंटिलेटर तोड़कर घुसे, सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए।



जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। शहर के मुख्य मार्ग स्थित रश्मी इलेक्ट्रॉनिक्स में गुरुवार देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन, आईफोन, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया।


प्रारंभिक तौर पर इसे शहर की बड़ी चोरी की घटनाओं में से एक माना जा रहा है। हालांकि, चोरी गए सामानों की वास्तविक कीमत का आकलन अभी किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, चोर दुकान के ऊपरी हिस्से में बने वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर दाखिल हुए।



इसके बाद उन्होंने सबल की मदद से ग्रिल और शटर तोड़कर ग्राउंड फ्लोर स्थित मुख्य शोरूम में प्रवेश किया। वहां से उन्होंने बड़ी मात्रा में महंगे मोबाइल फोन, आईफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दुकान में लगे सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर बॉक्स भी अपने साथ ले गए, ताकि घटना का फुटेज पुलिस के हाथ न लग सके। जिस तरीके से चोरी को अंजाम दिया गया है, उससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले दुकान की रेकी की होगी।





दुकान के मालिक आशीष पड़िया ने बताया कि वह रोज की तरह गुरुवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब दुकान खोली तो रैक में रखे मोबाइल के खाली डिब्बे बिखरे पड़े थे, जबकि कई मोबाइल फोन, आईफोन, लैपटॉप और अन्य सामान गायब मिले।


इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। चोरी गए सामानों का अंतिम मूल्य और अन्य तथ्य जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट हो सकेंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]