झारखंड के लिए गर्व का पल: सरायकेला के आशीष कुमार दास संभालेंगे Infosys की कमान, 2027 में बनेंगे नए CEO

झारखंड के सरायकेला निवासी आशीष कुमार दास 1 अप्रैल 2027 से इंफोसिस के अगले सीईओ और एमडी का पदभार संभालेंगे। वे वर्तमान सीईओ सलील पारेख का स्थान लेंगे औ ...और पढ़ें

इंफोसिस की कमान संभालेंगे सरायकेला के आशीष कुमार दास।
HIGHLIGHTS
आशीष कुमार दास इंफोसिस के अगले सीईओ और एमडी होंगे।
वे 1 अप्रैल 2027 से 5 साल के लिए पदभार संभालेंगे।
झारखंड के सरायकेला निवासी आशीष सलील पारेख का स्थान लेंगे।
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के लिए एक गर्व का क्षण है। राज्य के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर के रहने वाले आशीष कुमार दास देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक (CEO & MD) नियुक्त किए गए हैं।
कंपनी ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों के साथ इस महत्वपूर्ण नेतृत्व बदलाव का ऐलान किया है। आशीष कुमार दास वर्तमान एमडी और सीईओ सलील पारेख का स्थान लेंगे।
अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर आशीष कुमार दास ने कहा कि तकनीक अब एक नए युग में प्रवेश कर रही है, जहां एआई व्यापार करने के तौर-तरीकों को पूरी तरह बदल रहा है। इंफोसिस इस नए दौर की शुरुआत बहुत मजबूती के साथ कर रही है।
एआई और नए दौर की तकनीकों पर रहेगा जोर
उन्होंने कहा कि कंपनी के पास स्मार्ट एआई रणनीतियां, बेहतर प्रतिभा और ग्राहकों के साथ गहरे संबंध मौजूद हैं, जिनके बल पर दुनिया भर की ताकतों को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया है।
वर्तमान एमडी एवं सीईओ सलील पारेख ने आशीष कुमार दास के साथ कई वर्षों तक काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी, ग्राहकों के प्रति सोच और बदलाव के दौर में नेतृत्व करने की क्षमता पर पूरा भरोसा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आशीष के नेतृत्व में इंफोसिस सफलता के नए मुकाम हासिल करेगी। सलील पारेख ने यह भी बताया कि पिछले आठ वर्षों में इंफोसिस का नेतृत्व करने के दौरान कंपनी का राजस्व 10 अरब डॉलर से बढ़कर 20 अरब डॉलर से अधिक हो गया है।
31 साल पुराना है इंफोसिस के साथ सफरआशीष कुमार दास लगभग 31 साल से इंफोसिस परिवार से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने वर्ष 1995 में कंपनी में सीनियर एंगेजमेंट मैनेजर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद वे कंपनी में तरक्की करते हुए एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और सर्विसेज, यूटिलिटीज, रिसोर्सेज, एनर्जी एंड एंटरप्राइज सस्टेनेबिलिटी के ग्लोबल हेड के पद तक पहुंचे।
उनके कार्यकाल के दौरान फॉर्च्यून-500 और ग्लोबल 2000 कंपनियों को एआई, क्लाउड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तकनीकों को अपनाने में काफी मदद मिली है।

Post A Comment
No comments :