Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'युवाओं को अपना भविष्य बनाने का हक', छात्र आंदोलन को लेकर आया शुभमन गिल का तगड़ा पोस्ट वायरल

युवाओं को अपना भविष्य बनाने का हक', छात्र आंदोलन को लेकर आया शुभमन गिल का तगड़ा पोस्ट वायरल


नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी बात रखी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खा ...और पढ़ें








शुभमन गिल की खास अपील



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने राजधानी के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। गिल ने लोगों से आपसी सम्मान, सहानुभूति और छात्रों के हितों पर ध्यान बनाए रखने की अपील की है।


बीते कई दिनों से जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीग को लेकर प्रोटेस्ट जारी है। इस दौरान पुलिस की तरफ से छात्रों पर लाठीचार्च भी किया गया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। वहीं छात्रों ने भी कई मौकों पर पुलिस के साथ हाथापाई की। पूरी घटना के वीडियोज इस समय सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं।

मौके के हकदार युवा

गिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि हर युवा अपने सपने सच करने के लिए मौके का हकदार है। उन्होंने लिखा, "एक युवा भारतीय होने के नाते, मेरा मानना है कि हमारी पीढ़ी को सीखने,सपने पूरे करने और जो भविष्य हम बनाना चाहते हैं उसके लिए मौके मिलने का पूरा हक है। मैं हर उस युवा की बेहद इज्जत करता हूं जो चाहते हैं कि उनकी आवाज को शांतिपूर्वक सुना जाए।"


उन्होंने आगे लिखा, "शिक्षा में ताकत है कि वह हमारे देश का भविष्य बनाए। मुझे उम्मीद है कि हम सहानुभूति, आपसी सम्मान और दिल में हर छात्र के सर्वोच्च हित को सर्वोपरी रखते हुए आगे बढ़ेंगे।"


बिंद्रा और सचिन तेंदुलकर ने किया पोस्ट

छात्र आंदोलन को लेकर पोस्ट करने वाले गिल अकेले खिलाड़ी नहीं हैं। उनके अलावा भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भी इसे लेकर पोस्ट किया है और शांतिपूर्वक आंदोलन की अपील की है। युवराज सिंह भी इस मुद्दे को लेकर पोस्ट कर चुके हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]