Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

8 साल बाद Johnny Depp का धांसू कमबैक, हॉरर थ्रिलर Ebenezer के ट्रेलर में 'खड़ूस बूढ़ा' बनकर कर दिया हैरान




8 साल बाद Johnny Depp का धांसू कमबैक, हॉरर थ्रिलर Ebenezer के ट्रेलर में 'खड़ूस बूढ़ा' बनकर कर दिया हैरान

Ebenezer A Christmas Carol Trailer: हॉरर फिल्म एबेनेजर: ए क्रिसमस कैरल से जॉनी डेप वापसी कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर धांसू है। ...और पढ़ें








जॉनी डेप की कमबैक फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- एक्स



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जॉनी डेप (Johnny Depp) को 8 साल से बड़े पर्दे पर देखने का फैंस इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार अभिनेता कमबैक के लिए तैयार हैं। वह एक अलग अंदाज में वापसी कर रहे हैं और उनकी आगामी फिल्म का ट्रेलर देख लोगों के होश उड़ गए।


जॉनी डेप की कमबैक फिल्म एबेनेजर: एक क्रिसमस कैरोल (Ebenezer: A Christmas Carol) है। यह एक क्रिसमस फैंटेसी हॉरर थ्रिलर है जिसका निर्देशन टी. वेस्ट ने किया है। फिल्म में जॉनी डेप के अलावा अहम भूमिकाओं में एंड्रिया राइजबोरो, सैम क्लैफ्लिन, डेजी रिडले, आर्थर कोंटी, एली बैम्बर, चार्ली मर्फी और इयान मैककेलन जैसे कलाकार हैं।
रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर

जॉनी डेप की फिल्म एबेनेजर: एक क्रिसमस कैरोल हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी से भी भरी है, जिसकी एक झलक फिल्म के ट्रेलर में साफ दिखाई दे रही है। 24 जुलाई को रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी, ड्रामा और हॉरर से भरी हुई है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगी। फिल्म का सबसे बड़ा हाइलाइट 63 साल के जॉनी का लुक है। आप उन्हें एक पल के लिए पहचान नहीं पाएंगे।



क्या है एबेनेजर की कहानी?

फिल्म चार्ल्स डिकेंस की 'अ क्रिसमस कैरोल' (A Christmas Carol) पर बेस्ड है जिसमें एक कठोर और कंजूस बूढ़े आदमी एबेनेजर स्क्रूज की कहानी बताई गई है। एबेनेजर को क्रिसमस के त्योहार से नफरत है। क्रिसमस Eve से ठीक एक दिन पहले उसके मरे हुए बिजनेस पार्टनर जैकब मार्ले का भूत और तीन आत्माएं आती हैं और उसे उसका पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर दिखाती हैं।


भूत और आत्माएं मिलकर उसे किस तरह बदल देती हैं, कहानी इसी के इर्द-गिर्द है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एबेनेजर (जॉनी डेप) आत्माओं से परेशान हो गया है।




कब रिलीज होगी फिल्म?

जॉनी डेप की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म सिनेमाघरों में 13 नवंबर को रिलीज होने वाली है। साल 2018 के बाद से यह जॉनी का का पहला बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। फैंस उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]