भारत में ही टीम इंडिया बनेगी मेहमान, अफगानिस्तान दिल्ली में करेगा तीन टी20 मैचों की मेजबानी

भारतीय क्रिकेट टीम अपने घर में ही मेहमान बनने जा रही है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम सितंबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी करने जा रही है। ...और पढ़ें

अफगानिस्तान करेगा भारत की मेजबानी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अपने ही घर में मेहमान बनने जा रही है। ये होगा सितंबर में जब अफगानिस्तान टीम यहां आएगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है और ये सीरीज दिल्ली में होगी, लेकिन भारत इसका मेजबान नहीं होगा बल्कि अफगानिस्तान होगा।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, इस बात का अभी तक आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
वनडे और टेस्ट सीरीज में लिया था हिस्सा
इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और इसके बाद एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेना है। श्रीलंका के साथ होने वाला दूसरा टेस्ट मैच 27 अगस्त को खत्म होगा। वहीं एशियाई खेल 24 सितंबर से शुरू होंगे। हाल ही में इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। वहीं एक टेस्ट मैच का भी आयोजन किया गया था।
भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच गुरुवार को खेला गया था जिसमें भारत को जीत मिली।
टी20 वर्ल्ड कप के बाद नहीं खेली सीरीज
जहां तक अफगानिस्तान की बात है तो उसने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किए गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से एक भी टी20 सीरीज नहीं खेली है। टी20 में ये टीम काफी मजबूत मानी जाती है और भारत को अच्छी-खासी चुनौती दे सकती है। अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों को भारत में खेलने का अनुभव भी है क्योंकि उसके कई खिलाड़ी आईपीएल में कई सालों से खेलते हुए आ रहे हैं।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :