Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

नशे के विरुद्ध इंदौर पुलिस ने रचा इतिहास

नशे के विरुद्ध इंदौर पुलिस ने रचा इतिहास

8,534 लोगों की मानव श्रृंखला बनाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, इंदौर पुलिस ने अपना ही पूर्व रिकॉर्ड तोड़ा
एक ही आयोजन में दो विश्व रिकॉर्ड की दिशा में बड़ी उपलब्धि
हजारों लोगों ने एक साथ दिया नशामुक्त समाज का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व तथा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” को इंदौर में ऐतिहासिक जनसहभागिता मिली। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित विशाल जनजागरूकता कार्यक्रम में 8,534 विद्यार्थियोंसामाजिक संस्थाओं के सदस्योंखिलाड़ियोंनगर सुरक्षा समिति के सदस्योंपुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने एक साथ मानव श्रृंखला बनाकर नशे के विरुद्ध विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

इस उपलब्धि के साथ इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के विरुद्ध मानव श्रृंखला का अपना ही पूर्व विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पूर्व 7,100 लोगों की मानव श्रृंखला का रिकॉर्ड इंदौर पुलिस के नाम दर्ज था। इस बार 8,534 लोगों की सहभागिता ने न केवल नया कीर्तिमान स्थापित कियाबल्कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए इंदौर की सामूहिक प्रतिबद्धता को भी देश के सामने सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से एडिटर श्रीमती अपूर्वा मेनन एवं श्री पलाश शुक्ला द्वारा इस उपलब्धि का रिकॉर्ड पुलिस आयुक्त इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह को प्रदान किया गया।

एक आयोजन में दो रिकॉर्ड की दिशा में उपलब्धि

यह आयोजन केवल विशाल मानव श्रृंखला तक सीमित नहीं रहा। कार्यक्रम में 8,534 से अधिक लोगों को एक साथ नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए सामूहिक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस उपलब्धि के लिए भी विश्व रिकॉर्ड का दावा प्रस्तुत किया गया है। इस प्रकार इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने एक ही आयोजन में दो विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने नशे के सामाजिकपारिवारिक एवं व्यक्तिगत दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल पुलिस की नहींबल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। परिवारशैक्षणिक संस्थानसामाजिक संगठनप्रशासन और नागरिक जब एकजुट होकर प्रयास करते हैंतभी नशामुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह ने उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहनेअपने परिवार एवं मित्रों को जागरूक करने तथा नशामुक्त इंदौर और नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

समाज के हर वर्ग की रही सहभागिता

इस ऐतिहासिक आयोजन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंहअतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) श्री मयंक अवस्थीपुलिस उपायुक्तअतिरिक्त पुलिस उपायुक्तसहायक पुलिस आयुक्तथाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारीपुलिस ट्रेनिंग कॉलेज एवं RAPTC के अधिकारी-कर्मचारीविभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थी एवं शिक्षकफिजिकल अकादमी के खिलाड़ीमेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु चिकित्सकसामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिनगर सुरक्षा समिति के सदस्यसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्समीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

नशामुक्त समाज के लिए जनआंदोलन बन रहा अभियान

मध्यप्रदेश में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा स्कूलोंकॉलेजोंकोचिंग संस्थानोंबस्तियोंसामाजिक संगठनों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

इंदौर का यह ऐतिहासिक आयोजन इस बात का सशक्त प्रमाण है कि जब पुलिस और समाज एकजुट होकर किसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध खड़े होते हैंतो जनजागरूकता एक प्रभावी जनआंदोलन का रूप ले सकती है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]