Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ईट राइट स्टेशन बनेगा धनबाद, यात्रियों को मिलेगा गुणवत्तायुक्त भोजन



ईट राइट स्टेशन बनेगा धनबाद, यात्रियों को मिलेगा गुणवत्तायुक्त भोजन

Eat Right Station: धनबाद रेलवे स्टेशन पर खाद्य संचालकों को यात्रियों के लिए स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण द ...और पढ़ें








धनबाद स्टेशन को मिलेगा 'ईट राइट' का दर्जा।(प्रतीकात्मक फोटो)



धनबाद स्टेशन पर खाद्य संचालकों को मिला प्रशिक्षण।


यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर जोर।


स्टेशन को 'ईट राइट' मानकों पर विकसित करने का लक्ष्य।


धनबाद। यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्ता पूर्ण खान-पान सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर शुक्रवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर खाद्य संचालकों के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

रेलवे की ओर से धनबाद स्टेशन को ईट राइट स्टेशन के मानकों के अनुरूप विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के प्रतिनिधि डा. अनूप कुमार तिवारी मौजूद थे।

उन्होंने खाद्य संचालकों को बुनियादी खाद्य स्वच्छता, खाद्य संस्थानों में अपनाई जानेवाली स्वच्छता प्रक्रिया, व्यक्तिगत स्वच्छता, भोजन को हानिकारण जीवाणु, वायरस, परजीवी और रासायनिक संदूषण से सुरक्षित रखने, खाद्य पदार्थाें को संक्रमण से बचाने तथा भोजन को निर्धारित एवं सुरक्षित तापमान में संग्रहित एवं परोसने जैसे विषयों की जानकारी दी।


कहा-ससे यात्रियों को स्टेशन परिसर में गुणवत्ता युक्त खाद्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। एसीएमओ डा. स्वाति गौतम, एसीएम राजीव कुमार, आइआरसीटीसी के प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]