Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रांची में साइबर अपराधियों का कहर! तीन लोगों को बनाया अपना शिकार; कुल 18.68 लाख की ऑनलाइन ठगी




रांची में साइबर अपराधियों का कहर! तीन लोगों को बनाया अपना शिकार; कुल 18.68 लाख की ऑनलाइन ठगी


रांची में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिनमें कुल 18.68 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इनमें शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन मुनाफे और विदेशी डॉल ...और पढ़ें








एआई जेनरेटेड इमेज।

HIGHLIGHTS

शेयर ट्रेडिंग ऐप से 9.80 लाख की ठगी का मामला।


टेलीग्राम पर 40% मुनाफे का लालच देकर 2.77 लाख लूटे।



जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामलों में साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग, अधिक मुनाफे का झांसा और विदेशी डॉलर भेजने के नाम पर तीन लोगों से करीब 18.68 लाख रुपये की ठगी कर ली।


सभी पीड़ितों ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बैंक खातों, मोबाइल नंबरों तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
शेयर ट्रेडिंग ऐप के नाम पर 9.80 लाख रुपये की साइबर ठगी

साइबर थाना में सुशील कुमार तिवारी ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को एक्सिस सिक्योरिटी से जुड़ा बताने वाले लोगों ने डीएमए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेश करवाया।


उन्होंने कुल 9.80 लाख रुपये निवेश किए, जबकि खाते में 19.60 लाख रुपये का बैलेंस दिखाया गया। निकासी के समय ब्रोकरेज और जीएसटी के नाम पर अतिरिक्त 4.76 लाख रुपये जमा करने की मांग की गई। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की तकनीकी जांच कर रही है। इस मामले में तीन लोगों को आरोपित बनाया गया है।

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर युवती से 2.77 लाख की ठगी

रांची की रहने वाली 22 वर्षीय सोनी कुमारी साइबर ठगी का शिकार हो गईं। उन्होंने साइबर थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग में 40 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर उनसे अलग-अलग किस्तों में 2.77 लाख रुपये जमा कराए गए।


बाद में रकम लौटाने के नाम पर और पैसे मांगे जाने लगे। पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद अब प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विदेशी डालर और कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिला से साइबर ठगी

रांची की प्रीति कुमारी ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने वाले साइबर अपराधियों ने विदेशी डालर भेजने और कस्टम ड्यूटी के नाम पर उनसे 6.11 लाख रुपये की ठगी कर ली।


आरोपियों ने खुद को आरबीआई का लीगल कंसल्टेंट बताकर अलग-अलग बैंक खातों और सीडीएम के जरिए रकम जमा कराई। ठगी का पता चलने के बाद पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अब साइबर थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]