अमेरिका के इंडियन सुपरमार्केट में भारतीय सब्जियों पर बंपर छूट, सस्ता परवल खरीदने के लिए टूट पड़े लोग

अमेरिका के न्यू जर्सी में एक नए इंडियन ग्रोसरी स्टोर के उद्घाटन के दौरान भारतीय सब्जियों पर बंपर छूट मिली। इस दौरान परवल खरीदने के लिए भारी भीड़ उमड़ ...और पढ़ें

इंडियन सुपरमार्केट में परवल पर बंपर छूट
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के न्यू जर्सी में हाल ही में खुले एक नए इंडियन ग्रोसरी स्टोर (सुपरमार्केट) के भव्य उद्घाटन के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, नए इंडियन ग्रोसरी स्टोर पर भारतीय प्रवासियों की पसंदीदा सब्ज़ी 'परवल' पर भारी छूट दी जा रही थी और इसे मात्र 1.99 डॉलर (करीब 189 रुपये) किलो में बेचा जा रहा था।
इस बंपर ऑफर की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग दुकान खुलने से पहले ही लाइन में लग गए, जिससे स्टोर के अंदर भारतीय सब्जी मार्केट जैसा नजारा बन गया।
भारतीय सब्जियों पर बंपर छूट
कई लोगों ने इन दृश्यों की तुलना ब्लैक फ्राइडे सेल से की, फर्क सिर्फ इतना था कि इस बार बंपर छूट भारतीय सब्जियों और रसोई के आवश्यक सामानों पर मिल रही थी।
ऑफर देख पहुंचे लोग
भारतीय मसाले, स्नैक्स और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सामान कम कीमत पर मिलने की जानकारी मिलते ही, नए सुपरमार्केट को देखने और उद्घाटन दिवस के ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए सैकड़ों खरीदार पहुंचे, जिससे स्टोर में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में चहल-पहल भरी गलियां, भीड़भाड़ वाले चेकआउट काउंटर और ग्राहकों को अपनी कार्ट में किराने का सामान भरते हुए दिखाया गया है।
यूजर्स दे रहें अपनी-अपनी प्रतिक्रया
अमेरिकन सब्जी मंडी' अराजक लेकिन हास्यपूर्ण दृश्य तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां यूजर्स ने कमेंट सेक्शन को चुटकुलों और मीम्स से भर दिया। कई लोगों ने कहा कि वहां का माहौल बिल्कुल घर के किसी व्यस्त सब्जी बाजार जैसा था, जिसके चलते इसे "अमेरिकन सब्जी मंडी" का उपनाम मिला।
कुछ अन्य लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि भारतीय चाहे किसी भी देश में रहते हों, उन्हें किराने के सामान पर अच्छा सौदा आसानी से मिल जाता है।
क्या-क्या मिल रहा है इस स्टोर में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, इस स्टोर में ताजी भारतीय सब्जियां, दालें, मसाले, आटा, चावल, रेडी-टू-ईट फूड, मिठाइयां, स्नैक्स और घर में इस्तेमाल होने वाला कई तरह का भारतीय सामान मिल रहा है।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :