हाई इनकम की कैटगरी में शामिल हुए 6 देश, जानिए कहां है भारत

विश्व बैंक समूह ने देशों के आय वर्ग के ताजा आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें छह देश उच्च आय वर्ग में शामिल हुए हैं। हालिया सालाना वर्गीकरण में कोई भी देश क ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (एआई द्वारा निर्मित फोटो)
छह देश उच्च आय वर्ग में, पांच निम्न मध्यम से उच्च-मध्यम।
भारत 2,760 डॉलर जीएनआई के साथ निम्न मध्यम आय श्रेणी में।
विश्व बैंक ने 218 देशों को चार आय वर्गों में वर्गीकृत किया।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। वर्ल्ड बैंक समूह ने हाल ही में दुनियाभर के देशों के आय वर्ग के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। इस वर्ष छह देश उच्च आय वर्ग की श्रेणी में शामिल हुए हैं। वहीं, पांच निम्न मध्यम आय वर्ग से उच्च-मध्यम आय वर्ग में चले गए हैं और एक निम्न आय वर्ग से निम्न मध्यम आय वर्ग में चला गया है।
हालिया सालाना वर्गीकरण में कोई भी देश कम आय वाली श्रेणी में नहीं गया है। यह वर्गीकरण पिछले कैलेंडर वर्ष 2025 की प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (जीएनआई) के आधार पर तैयार किया गया है। मनोज कुमार की रिपोर्ट....उच्च आय $14,375 अधिक
उच्च-मध्यम आय $4,636-14,375
निम्न आय $1,175 या कम
निम्न मध्यम आय $1,176-4,635
उच्च श्रेणी में शामिल होने वाले देश
पिछले वर्ष उच्च श्रेणी में शामिल होने वाले देशों में वियतनाम, फिलीपींस, श्रीलंका, माइक्रोनेशिया और जॉर्डन शामिल हैं। वहीं, टोगो निम्न से निम्न मध्यम आय वर्ग की श्रेणी में शामिल हुआ है।
किस श्रेणी में कितने देश
वर्ल्ड बैंक ने हालिया वर्गीकरण में 218 देशों को शामिल किया है। आंकड़े कैलेंडर वर्ष 2025 के अनुसार हैं।
निम्न आय
25
निम्न मध्यम आय
47
उच्च-मध्यम आय
59
उच्च आय
187
कैलेंडर वर्ष 2024 के मुकाबले इस वर्ष उच्च आय और निम्न आय श्रेणी में शामिल देशों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
किस आय श्रेणी में शामिल रहा है भारत
वर्ल्ड बैंक ने दुनिया के 218 देशों को चार आय वर्गों में वर्गीकृत किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष भारत निम्न मध्यम आय श्रेणी में शामिल रहा है और इसकी प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय 2,760 डॉलर रही है। हालांकि, भारत की श्रेणी में कोई बदलाव हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
पिछले वर्ष काफी मजबूत रहा वियतनाम का प्रदर्शन
पिछले वर्ष वियतनाम का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है और इसमें सुधार का मुख्य कारण निर्यात-आधारित मजबूत विकास था। 2024 और 2025 दोनों वर्षों में वियतनाम के निर्यात में 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, जबकि इन दो वर्षों के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में क्रमशः सात प्रतिशत और आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 2021 से 2025 के बीच वितयनाम की जीएनआइ में औसतन 10 प्रतिशत की वार्षिक दर से वृद्धि हुई है।
निम्न आय वर्ग वाले देशों की संख्या घटी
30% वर्ष 1987
11% वर्ष 2025
वर्ल्ड बैंक समूह वर्ष 1987 से आय के आधार पर दुनियाभर के देशों का वर्गीकरण कर रहा है। इस वर्गीकरण में शामिल देशों की संख्या में प्रत्येक वर्ष उतार-चढ़ाव
संभव है।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :