21 साल पहले भारत में बैन हो गई थी ये फिल्म, जला दिया गया था सेट; Akshay Kumar थे मूवी का हिस्सा
21 साल पहले भारत में बैन हो गई थी ये फिल्म, जला दिया गया था सेट; Akshay Kumar थे मूवी का हिस्सा
21 साल पहले एक फिल्म भारत में बैन हो गई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में तारीफें बटोरीं। साथ ही यह ऑस्कर में भी नॉमिनेट हुई थी। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी से हटाए जाने पर बवाल मचा हुआ। हालांकि, इससे पहले भी कई फिल्मों को भारत में बैन करना पड़ गया है जिनमें से एक 21 साल पुरानी विवादित फिल्म भी शामिल है।
2005 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं। एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर में भी गई। मगर भारत में फिल्म की रिलीज पर घमासान मचा रहा। भारत में फिल्म आई भी लेकिन इसे हटा दिया गया और फिर बैन कर दिया गया।
जला दिया गया था सेट
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है दीपा मेहता की ट्रिलॉजी की तीसरी कड़ी वॉटर मूवी (Water Movie) की। फिल्म में जॉन अब्राहम, लीजा रे, सीमा बिस्वास, सरला और मनोरमा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म इंडियन-कैनेडियन फिल्ममेकर दीपा मेहता ने बनाया। जब यह फिल्म बन रही थी, तब इस पर खूब बवाल मचा था। आलम यह था कि फिल्म का सेट भी जला दिया गया था।
फिल्म को लेकर भड़के थे लोग
फिल्म की शूटिंग वाराणसी में की जानी थी, लेकिन फायर मूवी (दो लेस्बियन पर आधारित) को लेकर पहले से ही विवादों में घिरीं दीपा मेहता की अगली फिल्म वॉटर की शूटिंग का पता चला तो कुछ लोग प्रदर्शन करने लगे। इस फिल्म को एंटी-हिंदू बताया गया और सेट जला दिया गया। इस बवाल के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया। उस वक्त अक्षय इसकी शूटिंग करने वाले थे।
अक्षय कुमार बनने वाले थे लीड हीरो
वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में दीपा ने रिवील किया था कि वॉटर फिल्म की असली स्टार कास्ट पहले अक्षय कुमार, शबाना आजमी और नंदिता थे। मगर बवाल मचने के बाद फिल्म 3-4 साल बाद रुकी रही। फिर नई कास्ट के साथ फिल्म को श्रीलंका में शूट किया गया।
यह फिल्म भारत में तो बैन रही, लेकिन विदेश में इसे सराहा गया। जॉन का किरदार उनके बेस्ट रोल्स में गिना जाता है। खैर, यह फिल्म 21 साल बाद भी इंडिया में बैन है और इसे ओटीटी पर भी नहीं देखा जा सकता है।
क्या है फिल्म की कहानी?
1938 में सेट फिल्म की कहानी विधवा महिलाओं की दुर्गति को दिखाता है। कहानी 'चुइया' नाम की 8 साल की लड़की के बारे में है जो विधवा हो जाती है और उसे प्रायश्चित करने के लिए एक आश्रम में भेज दिया जाता है। उससे उम्मीद की जाती है कि वह अपनी बाकी जिंदगी सादगी और प्रार्थना में बिताएगी।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :