Vivo का 7,200 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

वीवो ने चीन में अपना नया Vivo X300e स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट और 7,200mAh की दमदार बैटरी है। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने हाल ही में अपने नए Vivo X300e के लॉन्च की घोषणा की थी, जिसे आज 27 जुलाई को कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। ये नया डिवाइस पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा चर्चा में है। नया मॉडल चीन में लॉन्च होने वाला X300 सीरीज का पांचवां मॉडल है।
इससे पहले कंपनी Vivo X300, Vivo X300 Pro, Vivo X300s और Vivo X300 Ultra को पेश कर चुकी है। हालांकि Vivo X300 FE भी ग्लोबल X300 लाइनअप का ही हिस्सा है, लेकिन इसे चीन में रिलीज नहीं किया गया है।
अब नया वाला Vivo X300e फ्लैगशिप हार्डवेयर, ZEISS-सपोर्टेड कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ आया है। चलिए पहले इस नए डिवाइस की कीमत के बारे में जान लेते हैं...
Vivo X300e की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Vivo X300e के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 4,799 युआन यानी लगभग 69 हजार रुपये और 12GB+512GB एडिशन की कीमत 5,299 युआन यानी लगभग 75 हजार रुपये है। डिवाइस मूनलाइट व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और सनलाइट ऑरेंज कलर ऑप्शन में आता है। फोन अभी चीन में उपलब्ध है और उम्मीद है कि बाद में इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा।

Vivo X300e के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X300e में 6.59-इंच का AMOLED फ्लैट डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 2750 x 1260 पिक्सल है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 10-बिट कलर्स सपोर्ट और सपोर्टेड गेम्स में 2,000Hz तक का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट भी मिल रहा है।
फोन में AI आई कम्फर्ट फीचर्स, SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है, जो गीली उंगलियों से भी फोन को अनलॉक करने की सुविधा देता है।
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,200mAh की बैटरी भी मिल रही है। डिवाइस में OriginOS 6 के साथ Android 16 मिल रहा है।

Vivo X300e के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए इस नए वाले वीवो फोन में ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 फ्रंट कैमरा मिल रहा है। जबकि पिछले हिस्से में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और OIS व 3x तक ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है।
फोन में आप फ्रंट कैमरा, मेन कैमरा और टेलीफोटो लेंस से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। डिवाइस के अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर, X-एक्सिस लीनियर मोटर, VC कूलिंग, NFC, IR ब्लास्टर, डुअल सिम 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, USB-C और IP68 व IP69-रेटेड डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस शामिल हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :